भारतीय मूल के Ajay Banga! हो सकते हैं वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट, राष्ट्रपति बाइडेन ने किया नॉमिनेट!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 27 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारतीय मूल के अजय बंगा (Ajay banga), वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अगले प्रेसिडेंट हो सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार 23 फरवरी को ये जानकारी देते हुए बताया  अमेरिका ने वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अगले प्रेसिडेंट के लिए अजय बंगा का नाम नॉमिनेट किया है. उनका पूरा नाम अजयपाल सिंह बंगा (Ajaypal Singh Banga) है. अजय फिलहाल दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक जनरल अटलांटिक के वाइस-चेयरमैन है. इससे पहले वह दिग्गज क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ थे.

शुरुआती भारतीय जीवन

10 नवम्बर 1959 को पैदा हुए 64 वर्षीय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में एक सैनी सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्निटेंट-जनरल थे, जो उस वक्त पुणे के खड़की कैंटोनमेंट में पोस्टडे थे.

हालांकि मूल रूप से उनका परिवार के पंजाब के जालंधर का रहने वाला है. इनके पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल थे. अजय बंगा ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया हुआ है. भारत सरकार ने साल 2016 में उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया था.

ALSO READ: जान की बाज़ी खेल राजधानी ‘कीव’ पहुंचे राष्ट्रपति बाइडन, पुतिन को दी कड़ी नसीहत

जलवायु परिवर्तन सहित कई बड़ी चुनौतियों का अनुभव

बाइडेन ने कहा कि बंगा के पास जलवायु परिवर्तन सहित दुनिया की कई अहम चुनौतियों का अच्छा खासा अनुभव है, जिन्हें देखते हुए अमेरिका ने उनका नाम नॉमिनेट करने का फैसला किया है. वर्ल्ड बैंक में भारत सहित दुनिया के 189 देश सदस्य हैं.

फिलहाल इसके चेयरमैन डेविड मालपास है, जिन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में नियुक्त किया था. मालपास ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया था कि वह आगामी जून में समय से पहले ही अपने पद से हट जाएंगे. सामान्य तौर पर, मालपास का 5 सालों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होता.

वर्ल्ड बैंक के लिए सबसे उपयुक्त

अजय बंगा को नामित करते हुए यूएस प्रेसिडेंट ने कहा कि इस ऐतिहासिक और नाजुक क्षण में अजय वर्ल्ड बैंक की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त हैं. उन्होंने आगे कहा – अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है.

भारतीय मूल के Ajay Banga! हो सकते हैं वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट, राष्ट्रपति बाइडेन ने किया नॉमिनेट! — NEDRICK NEWS

उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिए दुनियाभर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है. उनके पास वैश्विक चुनौतियों के साथ ही क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने का अच्छा अनुभव है.

ALSO READ: 2016 में META में शामिल हुई संध्या देवनाथन होंगी इंडिया की फेसबुक हेड

30 साल से ज्यादा बिजनेस एक्सपीरियंस

अजय बंगा को करीब 30 सालों का बिजनेस एक्सपीरियंस है. मास्टकार्ड में विभिन्न भूमिकाओं पर काम करने के अलावा बंगा अमेरिकन रेड क्रॉस, क्रॉफ्ट फूड्स और डाउ इंक के बोर्ड में भी सेवाएं दे चुके हैं. अजय बंगा पहले भारतीय मूल के शख्स हैं, जिन्हें वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पद के लिए नॉमिनेट किया गया है.

ALSO READ: ट्विटर के बाद अब मेटा ने भी शुरू किया पेड ब्लुटिक सब्सक्रिप्शन, देने होंगे इतने रुपए ..

इस बड़ी कंपनी के हैं वाईस-चेयरमैन

फिलहाल अजय बंगा एक अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के उपाध्यक्ष हैं, जिसके बारे में प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उसने ईवी चार्जिंग समाधान, सौर ऊर्जा और टिकाऊ खेती में $800 मिलियन से अधिक का निवेश किया है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds