थाईलैंड में निकाह, ऐंठे ₹60 लाख… फिर बोला- पैसे भूल जाओ, धर्म बदलो और बुर्का पहनो! Thai woman Kanpur fraud

Nandani | Nedrick News Kanpur Published: 08 अक्टूबर 2026, 03:35 AM Updated: 08 अक्टूबर 2026, 03:35 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Thai woman Kanpur fraud: कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां थाईलैंड की एक महिला ने शहर के एक कारोबारी पर प्यार के नाम पर धोखाधड़ी, शादी का नाटक और लाखों रुपये ठगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी कारोबारी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि इरफान ने खुद को कुंवारा बताकर थाईलैंड में उससे रीति-रिवाजों के साथ शादी की और बाद में कारोबार का झांसा देकर उससे करीब 60 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब उसने अपनी गाढ़ी कमाई वापस मांगी, तो उसके सामने धर्म बदलने, बुर्का पहनने और भारत में आकर रहने की अजीबोगरीब शर्तें रख दी गईं।

और पढ़ें: कुंवारी और PCS अफसर बताकर AAP नेता से रचाई शादी, निकली एक बच्चे की मां; जेवर और सामान समेटकर फरार| AAP leader marriage fraud

सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर थाईलैंड में शादी| Thai woman Kanpur fraud

पीड़िता के अनुसार, करीब चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान-पहचान कानपुर के मोहम्मद इरफान से हुई थी। इरफान अक्सर बिजनेस के सिलसिले में थाईलैंड आता-जाता रहता था। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और नजदीकियां प्यार में बदल गईं। महिला का दावा है कि करीब दो साल पहले दोनों ने थाईलैंड में ही स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया। शादी के बाद भी इरफान का वहां आना-जाना जारी रहा।

महिला थाईलैंड में कैंटीन और रेस्टोरेंट का कारोबार चलाती है। उसने बताया कि शादी के बाद इरफान ने बिजनेस में दिक्कतों और पैसों की जरूरत का हवाला देकर धीरे-धीरे उससे करीब 60 लाख रुपये ले लिए। यह रकम महिला ने अपनी सालों की बचत और अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर जुटाई थी।

पैसे मांगे तो धर्म परिवर्तन और बुर्के का दबाव

महिला का आरोप है कि जब उसने इरफान से अपने पैसे लौटाने की मांग की, तो उसका रंग बदलने लगा। इरफान ने कथित तौर पर साफ कह दिया कि अगर रकम वापस चाहिए तो उसे भारत आकर उसके साथ रहना होगा और इस्लाम धर्म अपनाना होगा। इतना ही नहीं, महिला पर बुर्का पहनने का दबाव भी बनाया गया। जब महिला ने इन शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया, तो फरवरी 2026 में इरफान भारत लौट आया और उसने महिला के फोन उठाना बंद कर दिया और धीरे-धीरे हर तरह का संपर्क खत्म कर लिया।

कानपुर पहुंची तो खुला तीन बच्चों का राज

जब फोन पर कोई जवाब नहीं मिला, तो महिला सच जानने के लिए खुद थाईलैंड से कानपुर पहुंच गई। 6 अक्टूबर को वह अपने एक परिचित के साथ कानपुर के लाटूश रोड स्थित इरफान के घर पहुंची। वहां पहुंचकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे पता चला कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि जब उसने वहां विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट भी की गई।

इसके बाद पीड़िता सीधे पुलिस के पास पहुंची और शादी की तस्वीरें, कागजात और चैट्स सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने कहा कि वह सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई वापस चाहती है।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जांच जारी

महिला की तहरीर पर कानपुर के अनवरगंज थाने में धोखाधड़ी, मारपीट और दबाव बनाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों के बीच हुए वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और शादी से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।

और पढ़ें: पहले काटा प्राइवेट पार्ट, फिर सीढ़ियां चढ़कर लगाई छलांग? प्रेमानंद आश्रम के नए CCTV ने उड़ाए सबके होश | Radha Keli Kunj controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds