पंजाब के 5 बाहुबली वेटलिफ्टर, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया – Top 5 weightlifters

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Top 5 weightlifters: पिछले कुछ दशको में भारत ने जो स्पोट्स स्प्रिट दुनिया के सामने दिखाया, उसने दुनिया भर को हैरान किया है.. खासकर अलग अलग मंचो पर होने वाले टूर्नामेंट में.. भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है.. मगर जब बात बाहुबल का इस्तेमाल करने की होती है तो अब भी पंजाब के जाबांज खिलाड़ी कई गुना ज्यादा आगे ह। न केवल पुरुष खिलाड़ी बल्कि महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और साहस के बल पर प्रतिद्वंदियों के दांत खट्टे कर दिये है। इन्हीं में से एक वेटलिफ्टिंग.. जिसमें पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा अब भी बरकरार है। अपने इस लेख में हम बात करेंगे पंजाब के 5 वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों की, जिन्होंने रच दिया इतिहास।

टोनी संधू – Toni Sandhu

2026 में अमेरिका के लास वेगस में आयोजित ओलंपिया वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर भारत का नाम रोशन करने वाले टोनी संधू का असली नाम अमन प्रकाश सिंह है। टोनी पंजाब के फाजिल्का जिले के आबोहर के रहने वाले है.. टोनी ने 2025 में भी ओलंपिया वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीता था। वो इस वक्त भी सक्रिय एथलीट है और अबोहर के लियो जिम में नए एथलीट्स को कोचिंग भी देते है।

हरजिंदर कौर – Harjinder Kaur

14 अक्टूबर 1996 पंजाब के पटियाला जिले के नाभा में जन्मी हरजिंदर ने एक किसान परिवार से आती थी..साथ ही उनका परिवार मवेशिया पालता था.. जिनके लिए वो खुद चारा काटती थी.. जिसने उन्हें शारीरिक ताकत की तरफ आकर्षित किया.. वो कबड्डी खेलने लगी, लेकिन आर्थिक हालत ने आगे बढ़ने से रोका… मगर हार नहीं मानी 2016 में कॉलेज के दौरान वेटलिफ्टिंग शुरु की. हरजिंदर ने पहली बार 2021 में कॉमनवेल्थ चैंम्पियनशिप में हिस्सा लिया औऱ सिल्वर जीता फिर बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा लिया और कांस्य पदक जीता। 2026 में ग्लासगो में भी उन्होंने रजत जीता है।

गुरदीप सिंह – Gurdeep Singh

पंजाब के लुधियाना के खन्ना में 1 अक्टूबर 1995 को जन्मे गुरदीप सिंह के नाम कई रिकॉर्ड तोड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2010 में बतौर वेटलिफ्टर ट्रेनिंग शुरु की थी, और 2017 और 2021 में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, लेकिन 2018 में उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था.. जिसके बाद 2022 में उन्होंने कुल 390 किलोग्राम उठाकर कांस्य जीता था, लेकिन भारत के लिए ये पदक जीतने वाले गुरदीप पहले खिलाड़ी बन गए है।

तारा सिंह – Taara Singh

1 जून 1955 को पंजाब के फगवाड़ा में जन्मे तारा सिंह को भारत के लौह पुरुष के नाम से भी बुलाया जाता है। तारा सिंह ने हेवी वेटलिफ्टिंग में 80 के दशक में रिकॉर्ड कायम करते हुए एशियाई खेलों में क्लीन एंड जर्क इवेंट में 110 किलो का वेट उठाकर कांस्य पदक जीता था.. जिसके लिए 1982 में उन्हें अर्जुन पुरुस्कार भी दिया गया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 4 गोल्ड जीते और 3 सिलवर और 3 ब्रॉन्ज पदक जीते है। 2015 में वो रिटायर हो गए।

लवप्रीत सिंह – Lovepreet Singh

खेल के साथ साथ भारतीय नौसेना में सेवा देने वाले लवप्रीत सिंह का जन्म 6 सितंबर 1997 को पंजाब के अमृतसर में हुआ है। उनके पिता दर्जी का काम करते है.. घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद भी देश के लिए कुछ कर दिखाने के जज्बें में एयरफोर्स की तरफ मोड़ा, मगर देश सेवा के साथ साथ वो खेल जगत में भी उतरे.. 2021 में कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में उन्होंने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और यहां वो सिल्वर जीतने में कामयाब रहे थे। 2022 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया और क्लीन और जर्क में कुल 355 किलोग्राम का भार उठाया था, जो कि एक नेशनल रिकॉर्ड भी था। इस मैच में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।  ये पांच खिलाड़ियों ने न केवल अपना दम दिखाया.. बल्कि साबित किया कि जब बात शारीरिक ताकत की होती है तो पंजाब की शक्ति के आगे अब भी सब फीके है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds