पहले माइक्रोसॉफ्ट और अब ऐप्पल के सिस्टम ने दिया धोखा! आधी रात को ठप हुए Apple Music, App Store और iCloud| Apple services down news

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Apple services down news: अमेरिकन टेक कंपनियों के लिए यह हफ्ता किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है। पहले माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं 24 घंटे से ज्यादा समय तक ठप रहीं और अब दिग्गज टेक कंपनी ऐप्पल (Apple) की कई प्रमुख ऑनलाइन सेवाओं में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। मंगलवार, 17 नवंबर की रात अचानक आई इस समस्या के कारण एप्पल म्यूजिक (Apple Music), ऐप स्टोर (App Store) और एप्पलकेयर (AppleCare) जैसी जरूरी सेवाएं काम करना बंद कर गईं, जिससे दुनिया भर के हजारों यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब धीरे-धीरे सेवाएं सामान्य होने लगी हैं।

और पढ़ें: भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में नौकरियों की बहार, अगले 3 साल में मिलेंगी 1 लाख से ज्यादा जॉब्स| Semiconductor jobs in India

भारत में रात 10 बजे के बाद शुरू हुई दिक्कतें| Apple services down news

तकनीकी खामी के चलते बड़ी संख्या में यूजर्स अपने ऐप्पल अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा कई लोगों को क्लाउड सर्विस (iCloud) इस्तेमाल करने और नए ऐप्पल डिवाइस एक्टिवेट करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने ऐप्पल वॉलेट (Apple Wallet) काम न करने, बार-बार साइन-इन फेल होने और कनेक्शन एरर आने की शिकायत की।


आउटेज पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म ‘डाउनडिटेक्टर’ (Downdetector) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मंगलवार, 17 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 9 मिनट के बाद से शिकायतें दर्ज होना शुरू हुईं। बुधवार, 18 नवंबर की रात 12 बजकर 39 मिनट पर आउटेज की रिपोर्ट अपने चरम (पीक) पर पहुंच गई थी। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि यह समस्या केवल अमेरिका तक सीमित है, लेकिन जल्द ही भारत, ब्राजील, ग्रीस और लातविया के यूजर्स ने भी इसकी शिकायत की।

साइबर अटैक से इनकार, इंटरनल अपडेट बना वजह

शुरुआती घंटों में ऐप्पल के आधिकारिक ‘सिस्टम स्टेटस’ पेज पर प्रभावित सेवाओं को पूरी तरह चालू दिखाया जा रहा था और कंपनी ने खामी की कोई वजह नहीं बताई थी। लेकिन समस्या बढ़ने पर ऐप्पल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए किसी भी तरह के साइबर हमले की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया। कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि एक इंटरनल (आंतरिक) अपडेट के कारण कुछ सिस्टम बंद हो गए थे, जिससे सेवाओं में रुकावट आई। कंपनी के मुताबिक, प्रभावित हुए कई सिस्टम को फिर से चालू कर दिया गया है और बाकी बची सेवाओं को भी जल्द से जल्द ऑनलाइन लाने के लिए टीम लगातार काम कर रही है।

एक के बाद एक तकनीकी संकट से जूझ रही हैं अमेरिकन कंपनियां

ऐप्पल का यह आउटेज ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी कॉर्पोरेट और टेक जगत लगातार तकनीकी खामियों से जूझ रहा है। इससे ठीक पहले सोमवार को दिग्गज बैंक जेपीमॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) के सिस्टम में खराबी आने से बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। उसी दिन यूनाइटेड एयरलाइंस के नेटवर्क में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से कई उड़ानों में देरी हुई। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में आई खराबी इतनी गंभीर थी कि कंपनी को इसे पूरी तरह ठीक करने में एक दिन से भी ज्यादा का समय लग गया था।

और पढ़ें: Microsoft की सेवाएं ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप: Outlook, Teams और Copilot घंटे भर रहे डाउन| Microsoft 365 global outage

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds