About Us

नेड्रिक न्यूज (साहस सच कहने का) ये सिर्फ हमारे लिए शब्द नहीं है बल्कि ये हमारा उद्देश्य है कि जिस साहस की हम बात कर रहे हैं उसे बेबाकी से आप तक पहुंचाएं और इसी साहस की वजह से नेड्रिक न्यूज ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनायी है। नेड्रिक न्यूज ने सिर्फ दो लोगों के साथ 10 फरवरी 2017 को एक संकल्प लिया कि हमें खबरों की सच्चाई और पत्रकारिता की पारदर्शिता बनाए रखनी है। उस दिन से अब तक नेड्रिक न्यूज ने ना ही कभी पीछे मुड़कर देखा और ना ही अपने उस संकल्प को टूटने दिया। अपने विश्वास से ही आज हमारे पास देशभर में लगभग 100 लोगों की टीम है। हम खबरों की अहमियत को अच्छे से समझते हैं इसीलिए सही समय पर सही तरीके से खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हमारे पास संवाददाताओं और स्ट्रिंगर्स की एक टीम भी है। जिसकी वजह से हम हर क्षेत्र की न्यूज लोगों तक पहुंचाने में कभी नहीं चूकते। नेड्रिक न्यूज लोगों को राजनीति से जुड़ी वो हर खबर बताता है जिसे जानना सभी के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा हम लोगों को एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बॉलीवुड और देश में चल रही हर खबरों से अपडेट रखते हैं। हम अपनी खबरों के माध्यम से हमेशा कोशिश करते हैं कि हम लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाली मीडिया को हमेशा प्रत्यक्ष और पारदर्शी रखें।