SSC परीक्षा में 160 करोड़ का हाईटेक घोटाला! केंद्र पर सिर्फ माउस हिलाते थे छात्र और दूर बैठे हैकर हल करते थे पेपर| SSC exam scam 2026

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

SSC exam scam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में सेंधमारी करने वाले एक बेहद शातिर सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश होने के बाद अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की जांच में सामने आया है कि इस पूरे हाईटेक नकल नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड अमित राणा नाम का एक इंजीनियर था। उसी ने परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर प्रॉक्सी सर्वर और रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए पेपर हल कराने का पूरा जाल बिछाया था। अनुमान है कि इस गिरोह ने देश के सात राज्यों में हुई परीक्षाओं में धांधली कर करीब 160 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की है।

और पढ़ें: एक पोस्ट ने रातों-रात ले ली 17 साल के छात्र की जान! सिस्टम से लड़ते-लड़ते पिता की भी मौत, झकझोर देगी गुरुग्राम की ये कहानी| Manav Singh Gurugram case

माउस हिलाते थे अभ्यर्थी, कहीं और बैठकर पेपर हल करते थे हैकर| SSC exam scam 2026

जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक करीब 4,000 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन प्रश्नपत्र हल करा चुका है। नकल का तरीका इतना हाईटेक था कि परीक्षा केंद्र के भीतर बैठा अभ्यर्थी सिर्फ कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर माउस हिलाने का नाटक करता था, जबकि बाहर किसी गुप्त ठिकाने पर बैठा हैकर रिमोट एक्सेस के जरिए उसके पूरे सवाल हल कर रहा होता था।

गौरतलब है कि बीती 22 मई को एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल के ‘बालाजी डिजिटल जोन’ परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर दो अभ्यर्थियों समेत सात लोगों को दबोचा था। उस समय मौके से 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप और अभ्यर्थियों की सूची बरामद हुई थी। यह गिरोह एसएससी की सीपीओ (CPO), एसएसएफ (SSF) में कॉन्स्टेबल और असम राइफल्स की भर्ती परीक्षा-2026 में बड़े पैमाने पर धांधली करा रहा था।

इंजीनियर अमित राणा ने तैयार की थी वाई-फाई और प्रॉक्सी सर्वर की तकनीक

गिरफ्तार किए गए बालाजी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र के संचालक प्रदीप चौहान ने पूछताछ में उगला था कि ऑनलाइन परीक्षाओं को हैक करने का पूरा तरीका उसे अमित राणा ने ही सिखाया था। पेशे से इंजीनियर अमित राणा ने परीक्षा केंद्र के लोकल सर्वर को वाई-फाई के माध्यम से बाहरी प्रॉक्सी सर्वर से जोड़ने और स्क्रीन शेयरिंग व रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन इस्तेमाल करने का फॉर्मूला तैयार किया था। इस तकनीक से केंद्र के कंप्यूटर का सीधा कंट्रोल दूर बैठे सॉल्वर के हाथ में चला जाता था।

4 लाख में पास कराने का ठेका, रोल नंबर के आखिरी 4 अंकों से होती थी पहचान

गिरोह हर उम्मीदवार को पास कराने के बदले करीब चार लाख रुपये वसूलता था। इस रकम में से 50 हजार रुपये उस एजेंट को कमीशन के तौर पर मिलते थे जो अभ्यर्थी को लेकर आता था, जबकि बाकी साढ़े तीन लाख रुपये गैंग के सदस्यों, पेपर हल करने वाले सॉल्वर और परीक्षा केंद्र संचालकों के बीच बंटते थे। पिछले ढाई साल से सक्रिय इस गिरोह की कुल कमाई अरबों रुपये तक होने की आशंका जताई जा रही है।

अभ्यर्थियों और सॉल्वर के बीच तालमेल बिठाने के लिए भी इन्होंने खास कोड बना रखा था। रोल नंबर के आखिरी चार अंकों के आधार पर अभ्यर्थी की पहचान की जाती थी और उसी के हिसाब से रिमोट एक्सेस के जरिए उसके कंप्यूटर को सॉल्वर से जोड़ा जाता था। फिलहाल एसटीएफ अब उन सभी सात राज्यों के परीक्षा केंद्रों, हैक किए गए कंप्यूटर सिस्टम और हवाला या बैंक के जरिए हुए पैसों के लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में कई और बड़े चेहरों के नाम बेनकाब हो सकते हैं।

और पढ़ें: 1 लाख डॉलर की सुपारी और DEA के मुखबिर का जाल: पन्नू हत्या की साजिश में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल| Nikhil Gupta US sentencing

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds