नर्स की नौकरी छोड़ बनीं फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर, महज 7 महीनों में कमा डाले 82 लाख रुपये! Sarah Ann viral video

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Sarah Ann viral video: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह युवाओं के लिए कमाई और करियर का एक बड़ा मंच बन चुका है। वीडियो बनाकर अपनी पहचान बनाने का यह क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग अपनी पक्की और अच्छी-खासी नौकरियां तक छोड़ने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला और प्रेरणादायक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां सारा एन नाम की एक महिला ने नर्स की नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन को अपना फुल-टाइम करियर बना लिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उनके वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि महज सात महीनों में उन्होंने टैक्स और कमीशन काटने के बाद करीब 82 लाख रुपये की शुद्ध कमाई कर ली है, जो उनकी एक साल की नर्सिंग सैलरी से भी ज्यादा है।

और पढ़ें: छठी मइया हमरा बाबू लौटा दो…छठ घाट वाले तालाब में डूबा 16 साल का इकलौता बेटा, आंचल फैलाकर रोती रही मां| Bihar Samastipur viral news

शुरुआत में था संदेह- ‘एक सिंगल मदर की जिंदगी कौन देखेगा?’ Sarah Ann viral video

इंस्टाग्राम पर अपनी कामयाबी का सफर साझा करते हुए सारा एन ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने यूं ही अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो बनाने शुरू किए थे। उस वक्त उनके मन में भी यह संदेह रहता था कि आखिर एक ऐसी सिंगल मदर की जिंदगी में भला कौन दिलचस्पी लेगा, जो नर्स की ड्यूटी के साथ-साथ अकेले घर और बच्चों की जिम्मेदारियां संभालती है। लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनका सादगी भरा अंदाज पसंद आने लगा और उन्हें बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने के मौके मिलने लगे। सारा कहती हैं कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी कहानी से दूसरे लोगों को भी हौसला मिलेगा कि हर किसी के पास दुनिया को बताने के लिए अपनी एक खास कहानी होती है।

https://www.instagram.com/reel/DfxwvCWSkf3/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

परिवार को समय देने के लिए छोड़ी नर्सिंग की नौकरी

सारा एन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नर्सिंग की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है, ताकि वे अपने बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें और कंटेंट क्रिएशन पर पूरा फोकस कर पाएं। उनके मुताबिक, पिछले सात महीनों में ब्रांड पार्टनरशिप से हुई शानदार आर्थिक सफलता ने ही उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने का आत्मविश्वास दिया। खास बात यह है कि सारा ने कमाई के जो आंकड़े दिखाए हैं, वे केवल ब्रांड डील्स से हुई आय के हैं इसमें डिजिटल प्रोडक्ट्स की बिक्री, वीडियो व्यूज या एफिलिएट लिंक से होने वाली कमाई को शामिल भी नहीं किया गया है।

1.75 करोड़ की ब्रांड डील्स, टैक्स और कमीशन के बाद बचे 82 लाख रुपये

अपनी कमाई का पूरा हिसाब-किताब खोलते हुए सारा ने बताया कि उन्हें पहली ब्रांड डील इसी साल मई महीने में मिली थी। मई से नवंबर के बीच सात महीनों में उन्होंने कुल 1,87,785 डॉलर (करीब 1.75 करोड़ रुपये) की ब्रांड डील्स साइन कीं। हालांकि, यह पूरी रकम सीधे उनकी जेब में नहीं आई। सारा के मुताबिक, उनकी एजेंसी ही ब्रांड्स के सामने उनका काम पेश करती है और डील फाइनल करने के लिए मोलभाव करती है, जिसके बदले एजेंसी को कमाई का एक हिस्सा कमीशन के तौर पर जाता है। इसके अलावा, वे अपनी कुल आय का करीब 25 से 35 प्रतिशत हिस्सा टैक्स चुकाने के लिए अलग रखती हैं। एजेंसी कमीशन और टैक्स की कटौती के बाद उनके पास करीब 88,071 डॉलर (लगभग 82.02 लाख रुपये) की शुद्ध बचत हुई।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफों की बौछार

सारा एन का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके साहसिक फैसले की जमकर सराहना कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि इतने बड़े कदम को उठाने के लिए उन पर गर्व है। वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे बेहद शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस कमाई से वे न सिर्फ अपना कर्ज चुका सकती हैं और घर खरीदने के लिए पैसे जोड़ सकती हैं, बल्कि अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी आसानी से उठा पाएंगी।

और पढ़ें: रोज 12 घंटे शिफ्ट, वीकेंड पर भी काम… फिर भी लॉगआउट करते ही मिली सीनियर की डांट, IT फ्रेशर का फूटा गुस्सा| Hyderabad IT professional burnout

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds