जेल में बंद लॉरेंस के नाम पर कौन फैला रहा दहशत? दिल्ली पुलिस ने साबरमती जेल से मांगा विजिटर्स का पूरा रिकॉर्ड! Lawrence Bishnoi Sabarmati jail

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Lawrence Bishnoi Sabarmati jail: गुजरात की साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर देश भर में बढ़ रही रंगदारी और हमलों की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने साबरमती जेल प्रशासन को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई से मुलाकात करने वाले लोगों की पूरी सूची मांगी है। इसके साथ ही उन लोगों का ब्योरा और बैकग्राउंड भी तलब किया गया है, जो बीते दिनों लॉरेंस से मिल चुके हैं या उससे मिलने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

और पढ़ें: राजस्थान की खुली जेल में गजब फर्जीवाड़ा: उम्रकैद काट रहा कैदी 5 दिन थाईलैंड घूम आया, इधर रजिस्टर में लगती रही हाजिरी| Rajasthan open jail scam

दिल्ली के अस्पताल मालिक से 20 करोड़ की फिरौती के बाद हरकत में आई पुलिस| Lawrence Bishnoi Sabarmati jail

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब हाल ही में दिल्ली के निहाल विहार इलाके में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के मालिक को फिरौती के लिए धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम की मांग की थी। इस मामले के सामने आने के बाद से ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने में जुट गई है।

विजिटर्स की लिस्ट से क्या पता लगाना चाहती है दिल्ली पुलिस?

इस कवायद के पीछे दिल्ली पुलिस का मकसद यह जानना है कि आखिर साबरमती जेल की सलाखों के पीछे बैठकर लॉरेंस अपना गिरोह कैसे चला रहा है। पुलिस इस बात की तफ्तीश करना चाहती है कि क्या जेल में उससे मिलने जाने वाले लोग ही उसके संदेश बाहर पहुंचाकर कारोबारियों और सेलिब्रिटीज में खौफ पैदा कर रहे हैं, या फिर कोई अन्य गिरोह व अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल करके लोगों से वसूली कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से गुजरात की साबरमती जेल में कैद है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के विशेष आदेश के तहत फिलहाल किसी भी राज्य की पुलिस को उसकी कस्टडी (हिरासत) नहीं मिल सकती। यदि किसी मामले में उससे पूछताछ करना जरूरी हो, तो जांच एजेंसियों को साबरमती जेल के भीतर जाकर ही सवाल-जवाब करने होते हैं।

बॉलीवुड सितारों पर हमले और धमकी भरे ऑडियो से बढ़ी सुरक्षा

लॉरेंस गैंग की सक्रियता केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री भी इसके निशाने पर रही है। अक्टूबर महीने में मुंबई के जुहू इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गिरोह से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली गई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को अभिनेता सलमान खान के साथ काम न करने की खुली चेतावनी दी गई थी।

इसके अलावा, हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजकर पैसों की मांग की गई है। कई बड़े बॉलीवुड सितारों के इस गैंग के रडार पर होने के चलते मुंबई पुलिस ने कई कलाकारों के घरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। अब साबरमती जेल से मिलने वाली लिस्ट इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में अहम साबित हो सकती है।

और पढ़ें: जमानत पर बाहर आईं छात्रा गीता सचान की सफाई, बोलीं- घबराहट में ब्रेक की जगह दब गया था एक्सीलरेटर| Kanpur Kalyanpur Thar crash

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds