पहलवान बनने का था सपना, किस्मत ने बनाया कबड्डी का सुपरस्टार, जानिए Manjeet Chhillar की कहानी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Manjeet Chhillar: अक्सर आपने सुना होगा कि जो हम प्लान करते है, उस हिसाब से नहीं होता.. क्योंकि ईश्वर की प्लानिंग उससे बेहतर होती है.. जब व्यक्ति एक दिशा से हार जाये तो भी उसके पास 3 दिशा से मौका आ ही जाता है.. जरूरत है तो बस उस मौके को भुनाने की.. उसे समझने की.. जो कि कबड्डी के महान खिलाड़ी मनजीत छिल्लर ने बखूबी समझा और पहलवानी करने का सपना देखने वाले मनजीत को उनकी किस्मत ले गई कबड्डी के कोर्ट में.. जहां उनकी सफलता को देखते हुए उनके फैंस ने उन्हें वन मैन आर्मी, एंग्री यंग मैन, माइटी मंजीत और पावरहाउस जैसे नाम दिये है। अपने इस लेख में हम बात करेगें पंजाब के बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ियों में से एक मनजीत छिल्लर के बारे में। कैसे उनकी प्लानिंग के बजाय भगवान की प्लानिंग ने उनकी जिंदगी बदल दी।

Also Read: ईरान पर इजराइली पीएम नेतन्याहू के सख्त तेवर: कहा- परमाणु खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने का वक्त आ गया| Benjamin Netanyahu Iran warning

कौन हैं मनजीत छिल्लर?

मनजीत छिल्लर का जन्म 18 अगस्त 1986 को दिल्ली के निजामपुर में एक पुलिस अधिकारी जय प्रकाश के घर हुआ था। वो हरियाणा के बहादुरगढ़ से आते है.. लेकिन उनके पिता पुलिस वाले थे इसलिए वो ज्यादातर दिल्ली में ही रहे थे। एक बेहतरीन फीजिक के कारण शुरूआत में उन्होंने पहलवानी शुरु की.. औऱ वो पहलवान बनकर देश को प्रेजेंट करना चाहते थे, लेकिन काफी लंबे समय तक कुश्ती करने के बाद साल 2003 के आसपास उनके नाक में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण वो आगे कुश्ती नही कर सकते थे.. चोट के कारण आराम करने के लिए वो अपने गांव लौट आये.. जहां उन्होंने पहली बार बच्चो को कब्ड्डी खेलते देखा। उन्होंने बताया कि जब वो मैदान पर उतारते तो सभी देखकर हैरान हो जाते.. उन्हें लगा कि उन्हें नया मकसद मिल गया है। और उन्होंने कबड्डी में करियर बनाने के फैसला किया। 2003 में उन्होंने कबड्डी का प्रशिक्षण शुरु कर दिया था।

इंडियन रेलवे के लिए खेलना शुरु किया

साल 2009 तक उन्होंने राज्य स्तर पर कबड्डी खेला.. और अपने खेल और ताकत के दम पर उन्होंने साबित किया कि वो इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने के काबिल है। साल 2009 में मनजीत को एशियन इंनडोर गेम्स में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि उससे पहले मनजीत अपने घरेलू टीम हरियाणा और भारतीय रेलवे के लिए कबड्डी खेला करते थे। घरेलू टीम के लिए उनके प्रदर्शन के कारण ही उन्हें भारतीय रेलवे में नौकरी मिली थी, जहां मनजीत ने इंडियन रेलवे के लिए भी खेलना शुरु कर दिया था। धीरे धीरे उनके खेल और मजबूत हुआ और 2009 में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। 2009 में ही उन्होंने एशियाई इनडोर खेलों में गोल्ड मेल जीत कर अपनी वैल्यू बता दी थी। वहीं डेब्यू के कुछ ही महीनों बाद मनजीत ने चीन के ग्वांगझू में आयोजित हुए 2010 के एशियाई खेलों में मनजीत ने सबको चौंका दिया औऱ यहां मनजीत ने फिर से गोल्ड जीता।

नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड किया अपने नाम

वहीं 2010 में ही नेशनल चैम्पियनशिप में भी मनजीत ने गोल्ड अपने नाम किया। इसके 2011 औऱ 2012 में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 2014 में साउथ कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने अपनी बादशाहत कायम रखी औऱ फिर से गोल्ड अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि में चार चांद तब और लग गए जब 2016 में भारत ने कबड्डी विश्व कप का आयोजन किया था, जिसमें भारत ने ईरान को हराकर तीसरा विश्व कप जीता था.. ये जीत गवाह है कि क्यों भारत कबड्डी का गढ़ है। वहीं 2018 में आयोजित हुई दुबई कबड्डी मास्टर्स में भी भारत ने जीत दर्ज की थी, जिसके मनजीत भी हिस्सा थे। दुनिया के बेहतरीन टॉप 5 कबड्डी ऑलराउंडर में शामिल मनजीत छिल्लर कबड्डी के युवराज सिंह कहलाते है।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे मनजीत?

वहीं 2014 में गोल्ड जीतने के बाद भारत सरकार की तरफ से उन्हें अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। मनजीत 2014 में शुरु हुए कबड्डी प्रो लीग का भी हिस्सा रहे है। उन्होंने पहले सीजन में बैंगलुरू बुल्स टीम के लिए बतौर कप्तान खेला था। पहले सीजन में मनजीत 51 टैकल पॉइंट्स  के साथ  स्टार स्पोर्ट्स डिफेंडर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए थे। दूसरे सीजन में उनके खेल ने टीम के रनरअप की पॉजीशन तक पहुंचाया था, वो सीजन 2 में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) चुने गए थे। तीसरे सीजन में वो पुणेरी पल्टन के साथ थे और उन्होंने टीम को तीसरे स्थान तक पहुंचाया था। हालांकि सीजर 4 में भी पूणे के साथ थे लेकिन सीजन 5 में जयपुर पिंक पैंथर्स में शामिल हुए, लेकिन यहां वो बुरी तरह से चोटिल हो गए .. सीजन 6, औऱ 7 में वो तमिल थलाइवाज के लिए खेले.. लेकिन सीजन 8 में वो दिल्ली दबंग के टीम में शामिल हुए और इस बार मनजीत ने टीम को उसकी पहली जीत दिलाई। हालांकि इस जीत के साथ उन्होंने सन्यास की घोषणा कर दी औऱ तेलुगु टाइटन्स के सहायक कोच बन गए। मनजीत कोच के अलावा रेलवे की नौकरी भी कर रहे है। उन्होंने कबड्डी के क्षेत्र में जो उपलब्धि हासिल की उसकी बराबरी हर कोई नहीं कर सकता।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds