Aditya Roy Kapur Aashiqui 2: बॉलीवुड में अपने किरदार में ढलने के लिए एक्टर्स क्या कुछ नहीं करते! लेकिन कभी-कभी यह ‘मेथड एक्टिंग’ खुद उन्हीं पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ था आदित्य रॉय कपूर के साथ, जब ‘आशिकी 2’ के एक सीन को परफेक्ट बनाने के चक्कर में उन्होंने सच में शराब पी ली… और फिर सेट पर जो हुआ, उसने पूरी टीम के होश उड़ा दिए! तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आखिर उस दिन सेट पर क्या हुआ था, जिसने आदित्य को दोबारा कभी ऐसी गलती न करने की सीख दे दी।
और पढ़ें: क्रिकेट के बाद अब TV पर भी हिटमैन का राज, Rohit Sharma के नए शो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
शुटिंग के दौरान Aditya Roy Kapur लिया था ये बड़ा फैसला
साल 2013 में आई मोहित सूरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ ने आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को रातों-रात स्टार बना दिया था। ‘तुम ही हो’ और ‘सुन रहा है ना तू’ जैसे सुपरहिट गानों से सजी इस फिल्म में आदित्य ने ‘राहुल जयकर’ नाम के एक ऐसे मशहूर सिंगर का रोल प्ले किया था, जो शराब की लत में डूबा रहता है।
सुपर हिट गानों को इन सिंगर ने दी आवाज
पर्दे पर राहुल की आवाज बने थे अरिजीत सिंह, अंकित तिवारी और केके जैसे दिग्गज सिंगर। अरिजीत सिंह के गाए ‘तुम ही हो’, ‘चाहूँ मैं या ना’, ‘हम मर जाएंगे’, ‘मेरी आशिकी’, ‘आसान नहीं यहाँ’ और ‘मिलने है मुझसे आई’ आज भी लोगों की जुबान पर हैं। वहीं, अंकित तिवारी और श्रेया घोषाल की आवाज में ‘सुन रहा है’, केके का ‘पिया आए ना’ और मुस्तफा जाहिद का ‘भुला देना’ हर टूटे दिल की आवाज बन गया था। आदित्य उस समय अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। इतने शानदार म्यूजिक और दमदार किरदार में जान फूंकने के लिए वो कुछ नया करना चाहते थे।
जब सच में पी ली शराब
एक दिन शूटिंग के दौरान एक ऐसा सीन आया, जिसमें राहुल को बहुत ज्यादा नशे में दिखाना था। आदित्य ने सोचा कि एक्टिंग करने के बजाय अगर वो सच में थोड़ी शराब पी लें, तो सीन एकदम रियल और नेचुरल लगेगा। बस फिर क्या था, आदित्य (Aditya Roy Kapur) ने शॉट से पहले सच में शराब पी ली। लेकिन उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि नशा उन पर इतनी तेजी से हावी हो जाएगा।
सेट पर मचा हड़कंप
जब कैमरा रोल हुआ, तो आदित्य (Aditya Roy Kapur) की जुबान बुरी तरह लड़खड़ाने लगी। वो अपने डायलॉग्स तक ठीक से नहीं बोल पा रहे थे। कई रीटेक के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो डायरेक्टर मोहित सूरी को मजबूरन उस दिन की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी और सेट पर पैकअप करना पड़ा। बाद में ‘कॉफी विद करण’ शो पर खुद आदित्य और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने इस मजेदार किस्से का खुलासा किया था। श्रद्धा ने हंसते हुए बताया था कि उस दिन आदित्य के शब्द बिल्कुल समझ नहीं आ रहे थे, लेकिन उन्हें इस हाल में देखना काफी मजेदार था।
इस घटना के बाद आदित्य (Aditya Roy Kapur) ने कान पकड़ लिए और तय किया कि वो दोबारा कभी किसी सीन के लिए सच में शराब नहीं पिएंगे। वैसे, आपको ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग कैसी लगी थी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।













































