Gurudwara Patalpuri Sahib: पंजाब की सतलुज नदी, जो हमेशा अपना रास्ता बदलने के लिए मशहूर है.. वो ऐतिहासिक शहर कीरतपुर से भी होकर बहती है। कीरतपुर में ही सतलुज नदी के किनारे एक नही बल्कि दो दो सिख गुरुओ का अंतिम संस्कार किया गया था.. जिनकी निशानी के तौर पर वहां मौजूद है गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब। एक गुरुद्वारा जहां सतलुज के किनारे पर ही एक और महान गुरु के अस्थियों को बहाया गया था। एक श्मशान घाट के रूप में प्रसिद्ध स्थान, जो सिख संगतो के लिए बेहद पवित्र है.. जहां सिख संगते आकर गुरू साहिबानो के बलिदानो को याद कर सम्मान से मत्था टेकते है। अपने इस लेख में हम गुरुद्वारा पातालपुर साहिब के बारे में जानेंगे।
और पढ़े: पहलवान बनने का था सपना, किस्मत ने बनाया कबड्डी का सुपरस्टार, जानिए Manjeet Chhillar की कहानी
कीरतपुर साहिब का गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब
पंजाब के रूपनगर जिले में मौजूद है कीरतपुर साहिब। यहां सतलुज नदी के किनारे बना है एक ऐतिहासिक और सिखो के लिए बेहद अहम माना जाने वाला गुरूद्वारा.. गुरूद्वारा पातालपुरी साहिब, ये गुरुद्वारा असल में तीन सिख गुरुओ के लिए सचखंड जाने के रास्ते का साक्षी है। जब वो अपने देह को त्याग कर परमपिता ईश्वर में विलिन हो गए.. ये स्थान गुरुद्वारा मीरी पीरी के नियम को शुरु करने औऱ सिखों द्वारा पहली बार शस्त्र और शास्त्र दोनो एक साथ धारण करने वाले सिखो के छठे गुरु गुरु हरगोबिंद साहिब, सातवे गुरु गुरु हर राय के सचखंड जाने के बाद इसी स्थान पर उनके शरीर को अंतिम विदाई देने कहता है.. वहीं 7 साल की उम्र में दिल्ली में संगत सेवा करने के दौरान दिव्य ज्योति में समाने वाले आठवे गुरु गुरू हरकृष्ण के अस्तिथो को यहीं सतलुज में बहाया गया था।
पातालपुरी में गुरु साहिब का संस्कार
कहा जाता है कि 1644 में सचखंड जाने से पहले ही छठे गुरु खुद इस स्थान पर आये थे और तीर से नदी किनारे निशान बना कर एक झोपड़ी बनाई थी.. जिसे उन्होंने पातालपुर नाम दिया था। अपने मृत्यु से पहले उन्होंने अपने पोते गुरु हर राय को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया.. यानि की वो गुरु गद्दी के सातवे वारिश चुने गए थे। 1644 में गुरु साहिब की मौत कीरतपुर में ही हुई और पातालपुरी के पास ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। सातवे गुरु हर राय गुरु गद्दी को बखूभी संभाल रहे थे.. लेकिन 1661 में कीरतपुर में उनकी मृत्यु हो गई, तब उन्होंने अपने पांच साल के छोटे बेटे गुरु हरकृष्ण को गुरू गद्दी सौंप दी.. लेकिन वो ज्यादा समय तक जीवित नही रह सकें औऱ दिल्ली में चेचक से पीड़ित लोगो की सेवा करते हुए वो भी चेचक से पीड़ित हो गए और 7 साल की भी कम उम्र में ज्योति जोत में समां गए।
गुरूद्वारे में विशाल दरबार हॉल
उनकी मृत्यु दिल्ली में हुई थी.. औऱ वो छठे गुरु के वंशज थे इसलिए उनकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार करने के बाद उनकी अस्थियों को सतलुत नदी में ही पालातपुर के पास लाकर बहाया गया। नौवे गुरु गुरु तेग बहाजुर छठे गुरु के ही बेटे थे। काफी लंबे समय कर पातालपुरी में ही संगते आकर मत्था टेका करती थी लेकिन 1976 के बाद संत बाबा दरबारा सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वा प्रबंधक समिति के साथ इसके आज के रूप को तैयार किया गया है। जो कि एक टीले पर मौजूद है। जो कि एक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। नदी तक जाने के लिए एक फुटऑवर ब्रिज बना हुआ है.. इसमें एक विशाल दरबार हॉल है, इसके बीचो बीच 150×80 फीट चौड़ा मंडप मौजूद है।
150 कमरो से भी ज्यादा का एक गेस्ट हाउस है। जहां बाहर से आने वाले रहा करते है।पातालपुरी गुरुद्वारा और उसके बगल में बहती सतलुज नदी हिंदूओ के हरिद्वार और काशी की तरह ही ये स्थान सिख समुदाय के लिए अहम है क्योंकि यहां सिख संगते अपने दिवंगत सदस्य की अस्थियां प्रवाहित करने आते हैं। ये गुरुद्वारा एक ऐसा गुरुद्वारा है जो संगतो के लिए सदैव खुला ही रहता है। 24 घंटे सातो दिन। वहीं गुरु पर्व और अन्य सिख त्योहारों पर बेहद ज्यादा भीड़ जमा होती है।













































