नीली ड्रेस में मीरा राजपूत के स्ट्रेच मार्क्स देख ट्रोलर्स ने किए भद्दे कमेंट्स, फिर इंटरनेट पर फैंस ने ऐसे सिखाया सबक| Mira Rajput stretch marks

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Mira Rajput stretch marks: प्रिंस विलियम द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ (Earthshot Prize 2026) के ग्रीन कार्पेट पर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी मौजूदगी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दुनिया भर की तमाम बड़ी हस्तियों के बीच मीरा का अंदाज सबसे अलग और खास नजर आया। इस इवेंट में मीरा किसी भारी-भरकम ग्लैमर की वजह से नहीं, बल्कि अपने स्ट्रेच मार्क्स को बेहद सहजता और आत्मविश्वास के साथ फ्लॉन्ट करने के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। आमतौर पर महिलाएं शरीर के इन निशानों को छिपाने की कोशिश करती हैं, लेकिन मीरा ने जिस ग्रेस और बेबाकी के साथ इन्हें अपनाया, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

और पढ़ें: आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स को मिल सकती है X कैटेगरी की सुरक्षा! जानें किसके निशाने पर हैं सेलेब्स| Bollywood stars security news

नीली ड्रेस में दिखा बेमिसाल आत्मविश्वास, वायरल हुए वीडियो| Mira Rajput stretch marks

‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ के ग्रीन कार्पेट पर मीरा राजपूत जैसे ही कैमरों के सामने आईं, उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। इन वीडियोज में मीरा एक खूबसूरत नीले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो कमर के हिस्से से खुला (कट-आउट) है, जहां उनके स्ट्रेच मार्क्स साफ दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि मीरा के चेहरे पर न तो कोई हिचकिचाहट दिखी और न ही उन्हें छिपाने की कोई कोशिश, बल्कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज देती नजर आईं। जहां कुछ ट्रोलर्स ने अपनी आदत से मजबूर होकर नकारात्मक टिप्पणियां कीं, वहीं बड़ी संख्या में लोग मीरा की हिम्मत और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘मातृत्व की निशानी शर्मिंदगी नहीं, खूबसूरती का हिस्सा है’

मीरा के समर्थन में सोशल मीडिया यूजर्स खुलकर सामने आए हैं और ट्रोलर्स को आईना दिखाया है। मनीष यादव नाम के एक यूजर ने मीरा का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि इस इवेंट में मीरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और नीली ड्रेस उन पर खूब जंच रही है, लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ उनके स्ट्रेच मार्क्स ही दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मां बनने की ये निशानियां किसी तरह की शर्मिंदगी नहीं, बल्कि खूबसूरती का ही एक हिस्सा हैं। एक महिला का शरीर मां बनने के सफर में कितने बड़े बदलावों से गुजरता है, इसे सिर्फ एक मां ही महसूस कर सकती है। स्ट्रेच मार्क्स किसी कमी या खूबसूरती पर लगा दाग नहीं हैं, बल्कि शरीर में आए प्राकृतिक बदलावों का प्रमाण हैं। किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपनी सोच पर गौर करना चाहिए।

यूजर्स ने ट्रोलर्स को लताड़ा- ‘सच्ची खूबसूरती कॉन्फिडेंस में होती है’

अन्य यूजर्स ने भी मीरा के इस कदम को सराहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि सच्ची खूबसूरती इंसान के आत्मविश्वास में होती है और मीरा ने वही कर दिखाया है, जबकि ट्रोलर्स को तो बस हर बात में मिर्च-मसाला चाहिए होता है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि मां बनने के बाद शरीर पर ऐसे निशान होना बिल्कुल स्वाभाविक है और इस पर भद्दे कमेंट करने वालों को खुद शर्म आनी चाहिए।

20 साल की उम्र में हुई थी शादी, शाहिद संग बंटी हैं बच्चों की जिम्मेदारियां

गौरतलब है कि मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर से हुई थी, तब वे महज 20 साल की थीं। शादी के बाद अगस्त 2016 में उन्होंने बेटी मीशा को जन्म दिया और दो साल बाद बेटे जैन का जन्म हुआ। हाल ही में करीना कपूर खान के चर्चित शो ‘वॉट वीमेन वांट’ में बातचीत के दौरान मीरा ने पेरेंटिंग पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने बताया था कि बच्चों की परवरिश में माता-पिता दोनों की बराबर की भागीदारी होनी चाहिए, क्योंकि कोई एक व्यक्ति अकेले सब कुछ नहीं संभाल सकता। मीरा के अनुसार, शाहिद बच्चों के खेलकूद और डाइट का ख्याल रखते हैं, जबकि वे खुद बच्चों के होमवर्क, बर्थडे पार्टी और रोजमर्रा के काम देखती हैं। जब भी दोनों में से कोई काम या ट्रैवल के सिलसिले में बाहर होता है, तो दूसरा आगे बढ़कर सारी जिम्मेदारियां संभाल लेता है।

और पढ़ें: 1 लाख रुपये थमाए, पर एपिसोड ही गायब कर दिया!’ समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के विनर का फूटा गुस्सा| Indias Got Latent winner

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds