Hockey player Savita Punia: भारत में खेलों में पुरुषो की तरह महिलाओं को मौका थोड़ा देर से मिला, लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने साबित कर दिया कि स्ट्रेडजी हो या शारीरिक शक्ति, किसी भी मामले में वो कम नहीं है.. अपने खेल से देश का नाम रोशन करने का जज्बा हमारे देश की महिलायें भी रखती है। एक ऐसा ही जज्बा दिखाने वाली पुरुष खिलाड़ियों के भी दांत खट्टे करने वाली महान खिलाड़ी है सविता पूनिया। जो अब तक कि भारत की सबसे ज्यादा हॉकी खेलने वाली खिलाड़ी है.. जो अपने गोलकीपिंग की दम पर भारत की महान दीवार के रूप में प्रसिद्ध हुई है। जिनके दम पर भारत ने 36 साल के बाद रियो ओलंपिक में भारत को क्वालीफाई किया था। अपने इस लेख में हम भारत की महान हॉकी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सविता पूनिया के बारे में जानेंगे।
और पढ़े: Gurudwara Bhangani Sahib का इतिहास, जहां गुरु गोबिंद सिंह जी ने लड़ा था अपना पहला युद्ध
कौन हैं सविता पूनिया?
सविता पूनिया का जन्म 11 जुलाई 1990 को हरियाणा के सिरसा जिले के जोधकां गांव में हुआ था। उनकी फैमिली एक साधारण बैकग्राउंड से आती थी, जहां लड़कियो को पढ़ाने पर पैसा खर्च करवा फिजूलखर्ची मानी जाती है वहीं सविता को पढ़ाने के लिए उनके दादाजी महिंदर सिंह जो खुद अनपढ़ थे, उन्होंने सविता को महाराजा अग्रसेन गर्ल्स स्कूल भेजा था। जो कि उनके गांव का दूर था, लेकिन सविता हॉस्टल में रह पढ़ाई करने लगी। जिसके बाद उन्होंने नोएडा के एमिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया.. सविता अपने दादाजी के बेहद करीब थी.. और जब वो स्कूल में थी तब अक्सर अपने दादाजी के साथ हॉकी की कमेंट्री सुनती थी। उनके दादा जी को लगता था कि हॉकी हार्ड वर्क और टीम स्पिरिट का खेल है.. जो आपके अंदर संघर्ष के साथ टीम मैनेजमेंट सिखाता है। वहीं सविता के स्कूल में तब स्कूल में बैडमिंटन, जूडो और हॉकी खेलने का ऑप्शन था.. वो अपने दादाजी के कहने पर हॉकी खेलने लगी।
गोलकीपिंग से भारत को दिलाई नई पहचान?
हालांकि शुरुआत में वो केवल मजे मजे के लिए खेलती थी.. लेकिन जब उनके पिता ने अपने हैसियत के बढ़ कर उन्हें हॉकी किट खरीद को लाकर दी तो उन्हें अहसास हुआ कि हॉकी खेलना केवल उनके दादा जी ही नहीं बल्कि उनके पिता का भी सपना है। और उन्होंने पूरे दिल लगा कर हॉकी खेलना शुरु कर दिया। इस दौरान उन्हें हिसार के स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में खेल के गुण सिखने का मौका मिला और वो वहां सुंदर सिंह खरब से ट्रेनिंग लेती थी। 2007 में सविता की मेहनत रंग लाई और उन्हें पहली बार नेशनल कैंप का हिस्सा बनी। इससे पहले ही वो 2007 में लखनऊ में एक स्टेट-लेवल हॉकी इवेंट का हिस्सा बन मेडन में जगह बनाने में सफल रही थी, और इस मैच में वो मजबूत गोलकीपर बन कर उभरी। उनका दम देखने के बाद 2008 में उन्हें पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलना का मौका मिला जिसमें नीदरलैंड और जर्मनी में 4 देशों में मिलकर आयोजन किया था।
36 सालो के बाद रियो ओलंपिक्स में पहुंचा भारत
इस मैच में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा था.. कहते है कि उनके दादाजी ने 2008 में पढ़ना सीखा था ताकि वो अपनी पोती से जुड़े खबरो को पढ़ सकें। इसके बाद 2009 में जूनियर एशिया कप में इंडियन हॉकी टीम की मेंबर चुनी गई.. इसके बाद 2011 में पहला सीनियर-लेवल इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। 2013 में पुनिया ने आठवें महिला एशिया कप में दो मुख्य गोल रोके, जिससे भारत को ब्रॉन्ज़ मेडल मिला था। फिर 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता.. और 2016 में पूणिया ने इतिहास रचते हुए जापान के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर पर बॉल को डिफेंड किया, जिससे भारत करीब 36 सालो के बाद रियो ओलंपिक्स में पहुंचा था। 2017 में जापान के गिफू में टीम में पहला स्थान हासिल कर भारत को गोल्ड दिलाया था, इसके बाद जकार्ता में एशियन गेम्स में सेकेंड पॉजीशन हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पूनिया को उनके बेहतरीन कीपिंग के लिए 2015 में हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स में बलजीत सिंह गोलकीपर ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया, वहीं 2018 में उन्हें अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
2026 में जीता गोल्ड मेडल
2026 में उन्हें पद्मश्री पुरुस्कार दिय़ा गया। 2026 में एशियन गेम्स में सविता ने अपनी 321 वा मैच खेला था और वो वंदना कटारिया को पीठे छोड़ अब तक भारत की सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई है। 4 एशियन गेम्स का हिस्सा रही पूनिया ने अब तक 1 सिल्वर, 2 ब्रॉंज औऱ 2026 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 2022 में वो टीम की कप्तान चुनी गई और 2023 ,2024 में एशियन चैम्पियन ट्राफी भारत के नाम करवाई। वो इस वक्त 2028 लॉस एजिल्सगेम्स में ओलंपिक पोडियम फिनिश जीतने के लिए पूरी तरह से प्रैक्टिस कर रही है। वो भले ही 36 साल की हो चुकी है लेकिन उनका खेल स्पिरट जरा भी कम नहीं हुआ.. 2026 में गोल्ड जीत कर उन्होंने सभी आलोचको का मुंह बंद कर दिया है।













































