Gurudwara Bhangani Sahib: दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1675 में नौवें गुरु और अपने पिता गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बाद 1676 में मात्र 9 साल की उम्र में वो दसवें गुरु के रूप ने गुरु गद्दी पर विराजमान हुए थे। जिसके बाद उन्होंने आध्यात्मिकता के साथ साथ अस्त्र शस्त्र का ज्ञान भी सीखा। और 22 साल की उम्र में वो अपने दम पर कहलूर बिलासपुर के राजा भीम चंद और बाकी के पहाड़ी राजाओं के गठबंधन के खिलाफ युद्ध लड़े और अपने पहले ही युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उनकी इस याद में ही यहाँ बनाया गया है गुरुद्वारा श्री भंगाणी साहिब। अपने इस लेख में हम बात करेंगे गुरु साहिब की जीत के साक्षी बने गुरुद्वारा श्री भंगाणी साहिब के बारे में।
Gurudwara Bhangani Sahib का इतिहास
हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक सिरमौर जिला.. जो कि पांवटा साहिब तहसील में पड़ता है, यहीं मौजूद है भंगानी गांव। भंगानी गांव गुरु साहिब के पहली बार हिमाचल प्रदेश आने, अपना पहला युद्ध लड़ने, पहली विजय और सूफी संत पीर बुद्धू शाह जी की गुरु साहिब के प्रति भक्ति की कहानी कह रहा है। गुरु साहिब के शासनकाल में मुगल शासक औरंगजेब का दबदबा काफी तेज था, तो वहीं धीरे धीरे दसवे गुरु साहिब का भी प्रभाव बढ़ रहा था। गुरू साहिब ने मुगलो से लड़ने के लिए पांवटा साहिब में सिखों को शस्त्र चलाने की विद्या देना शुरु कर दिया.. लेकिन गुरु साहिब के बढ़ते प्रभाव से बिलासपुर का राजा भीम चंद असुरक्षित महसूस करने लगा। गुरु साहिब का प्रसिद्ध हाथी प्रसादी काफी ताकतवर था, तो वहीं उनका नगाड़ा रणजीत नगाड़ा, केवल आवाज से ही दुश्मनों की रूंह कंपा सकता था।
सूफी संत पीर बुद्दधू शाह जी कौन है?
लेकिन गुरु साहिब के बढ़ते प्रभाव के कारण राजा भीम चंद को अपनी गद्दी खतरें में लगी, इसलिए उसने अपने होने वाले समधी श्रीनगर के राजा फतेह शाह, जिनका गुरु साहिब से अच्छा रिश्ता था, राजा भीमचंद्र के बेटे की बारात भंगानी गांव से होकर गुजरनी थी, लेकिन राजा ने गुरु साहिब को काफी अपमानजनक बातें कहीं.. जिससे गुरु साहिब ने रास्ता देने से इंकार कर दिया… नतीजा ये हुआ कि भीमचंद, फतेह द समेत की पहाड़ी राजाओ ने गुरु साहिब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ऐसे में गुरु साहिब के काम आये प्रसिद्ध सूफी संत पीर बुद्दधू शाह जी.. जिन्होंने अपने चार बेटों, दो भाईयो और अपने 700 अनुयायियो को गुरु साहिब की सेना के रूप में लड़ने के लिए भेज दिया।
कहां लड़ा था गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना पहला युद्ध?
1688 में भंगानी गांव में ही राजा भीम चंद्र और गुरु साहिब के बीच भयंकर युदद्ध हुआ.. औऱ गुरु साहिब ने सभी सरदारों पर विजय प्राप्त किया.. हालांकि इसमें उनके कई योद्धा भी शहीद हुए, लेकिन गुरु साहिब का प्रभाव बढ़ गया. और 22 साल की उम्र में गुरु साहिब ने अपनी पहली युद्ध जीत लिया था। इस युद्ध में शहीद हुए बेटों की शहादत में गुरु द्वारे को स्थापित किया गया। सफेद संगमरमर का बना ये गुरुद्वारा लहलहाते फसलों के बीच बनाया हुआ है, जो उसकी सुंदरता को प्रकृति से मिलाती है। हर साल शहीद सिखों की याद में वैशाखी के उपलक्ष्य पर अप्रैल के अंत में यहां बड़ा का मेला लगता है। यमुना नदी के किनारे बसा ये गुरुद्वारा भक्तों को एक अलग सुकून का अहसास कराता है। पारंपरिक सिख शैली में बनाया गया ये गुरुद्वारा सिख वास्तुकला से सजाया हुआ सफेद गुंबद औऱ मेहराबदार प्रवेश द्वारा भी बनाया गया है।
प्राकृति औऱ बलिदान का अनोखा संगम
यहां एक ऐतिहासिक कुआं बनवाया गया है, जिसे 1936 में बाबा इंद्र सिंह जी ने बनवाया था। वहीं परिसर में एक जामुन का पेड़ है, जहां युद्ध के दौरान गुरु साहिब ने अपना घोड़ा बांधा था। ये गुरुद्वारा 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है। संगतो के लिए सुबह 4 बडे से रात 9 बजे तक का समय दरबार साहिब में आकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने सिर झुकाने का सबसे बेहतर समय है। गुरुद्वारा भंगानी साहिब प्राकृति औऱ बलिदान के संगम की अनोखी कहानी के रूप में खड़ा है। जो संगतो को इस बात का संदेश देता है कि अगर आपका मन पवित्र है, आप काबिल है तो दुनिया की कोई ताकत आपको पीछे नही कर सकती है। ये साक्षी बना पहाड़ी राजाओ के टूटते घंमड का.. तो वहीं संत पीर के बेटो की शहादती और उनकी भक्ति का.. ये साक्षी है गुरु साहिब की पहली जीत का.. जिसके बाद उनका प्रभाव और बढ़ता ही गया।












































