Paramjit Singh: नवंबर साल 2021.. जॉर्जिया के त्बिलिसी में विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत एक बार फिर से इतिहास रचने जा रहा था। पंजाब के परमजीत सिंह ने पैरों में पोलियो होने के बाद भी पुरुषों के 49 किलोग्राम वर्ग में कुल 158 किलो भार उठा कर कांस्य पदक जीत कर भारत के पहले खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने इस चैम्पियनशिप में मेडल जीता। परमजीत की इस जर्नी ने उन्हें बताया कि अगर जिद है तो गोल्ड भी जितेंगे.. औऱ गोल्ड जीतने का सपना भी उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पूरा किया 2023 में.. जब उन्होंने सबको चौंकाते हुए भारत को विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में पहला गोल्ड दिला कर इतिहास रच दिया। अपने इस लेख में हम इसी महान खिलाड़ी की इस शानदार जर्नी के बारे में जानेंगे।
Also Read: Guru Nanak Dev Ji की उदासी से जुड़ा है सिक्किम का यह गुरुद्वारा, दर्शन के लिए क्यों जरूरी है परमिशन
कौन है परमजीत सिंह?
2 फ़रवरी 1992 को पंजाब के जालंधर के फिल्लौर के हरिपुर खालसा में जन्में परमजीत सिंह जन्म से पैरो से अपाहिज नही थे, बल्कि जब वो दो साल के हुए तब पोलिया के कारण उनके दोनो पैर खराब हो गए। वो बेहद साधारण परिवार से आते है.. उनके पिता की एक छोटी सी दुकान है और मां एक गृहणी हुआ करती थी। बचपन में पोलियो के कारण जब उनके दोनो पैर खराब हो गए तो भी उन्होंने उसे कमजोरी समझने के बजाय ताकत बनाने का फैसला किया। वो हाथो के बल चल कर स्कूल जाते थे, क्योंकि तब उनके पास ट्राइसाइकिल लेने के पैसे नहीं थे। स्कूल खत्म होने के बाद जब जालंधर के ही स्थानीय कॉलेज में दाखिला ले लिया.. जहां उन्होंने पहली बार पैरा पावरलिफ्टिंग के बारे में जाना। साल 2010 में कॉलेज के दौरान उनकी मुलाकात भारत के एकमात्र पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग पदक विजेता पैरा-पावरलिफ्टर राजेंद्र सिंह रहेलू से हुआ।
पावरलिफ्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया
जिनसे परमजीत काफी प्रभावित हुए औऱ उनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने भी पावरलिफ्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। परमजीत भले ही पोलियो से पीड़ित थे लेकिन उनकी शारीरिक क्षमता काफी बेहतर थी, इसलिए राजेंद्र सिंह रहेलू ने ही सबसे पहले उन्हें कोचिंग देना शुरु कर दिया। हालांकि शुरुआत में माता पिता को चिंता थी कि परमजीत सफल हो पायेंगे या नहीं.. लेकिन उन्होंने परमजीत सिंह के हौसले को बढ़ाया.. शुरुआती ट्रेनिंग के बाद परमजीत ने एडवांस ट्रेनिंग के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एसआईए) जो कि गुजरात के गांधीनगर में स्थित है, उसे जॉइन कर लिया। यहां उन्होंने और बारिकियो को सीखा, और यहीं से उनका इंटरनेशनल करियर शुरु हुआ। परमजीत को 2013 में अपना पहला नेशनल चैम्पियनशिप खेलने का मौका मिला.. जहां उनके प्रदर्शन के बाद परिवार को भरोसा हो गया था कि उनका बेटा कुछ बड़ा करने वाला है।
परमजीत सिंह ने जीता कांसा
नेशनल लेवल पर उन्होंने 2013 के बाद 2014 से 2017 तक बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके दम पर ही उन्हें एसआईए में आने का मौका मिला था। 2018 में उन्हें अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खेल खेलना का मौका मिला औऱ जकार्ता में हुए एशियाई पैरा खेल में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। उनकी मेहनत के दम पर उन्हें 2021 में जॉर्जिया में विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशनशिप में खेलना का मौका मिला औऱ यहां उन्होंने कांस्य पदक जीता.. उसके बाद 2022 में फज्जा वर्ल्ड कप में उन्होंने रजत पदक जीता और फिर 2023 में उन्होंने इतिहास रच दिया। दुबई में आयोजित हुए विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशनशिप में उन्होंने कुल 462 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड अपने नाम किया, और भारत के पहले सीनियर वर्ल्ड चैंपियन बने। 2023 में ही उन्होंने भारत द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स औऱ खेलो इंडिया खेलो में भी गोल्ड मेडल जीता था।
जिसके बाद से 2026 तक वो ही गोल्ड जीत रहे है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन में उतार चढ़ाव आते रहते है। लेकिन उनके प्रदर्शन में उनकी मेहनत लगन दिखाई देती है। इस वक्त परमजीत पूरी तरह से खेल में सक्रिय है लेकिन फिर भी पंजाब सरकार ने उन्हें नौकरी देने का आश्वासन दिया है.. ताकि भविष्य़ में वो अपने खेल पर फोकस कर सकें। परमजीत सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया के हर उस व्यक्ति के लिए एक उदाहरण सेट किया है जो हाथ पैर सही सलामत होकर भी कमिया गिनवाते रहते है। परमजीत सिंह ने बताया कि केवल आपका हौसला और साहस ही आपकी सारी बाधा को दूर कर सकता है.. बस जरूरत है तो एक कोशिश की। आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बतांयें।













































