कौन हैं हॉकी खिलाड़ी कुलवंत सिंह? जानें उनके करियर और हॉकी छोड़ने की वजह – Hockey player Kulwant Singh

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Hockey player Kulwant Singh: पंजाब की धरती से कई महान लोगो को निकलते देखा गया लेकिन इसी पंजाब में एक ऐसा गांव है जहां हॉकी के प्लेयर जन्म लेते है.. यहां से एक नहीं बल्कि कई नामी खिलाड़ी निकले है जिन्होंने पंजाब के साथ साथ देश का नाम भी रोशन किया है.. उन्हीं खिलाड़िंयो में से एक है हॉकी प्लेयर कुलवंत सिंह.. जिनका करियर भले ही छोटा था लेकिन उन्होंने अपने खेल प्रदर्शन से उस वक्त भारत को मेडल दिलाया था जब भारत हॉकी में कमजोर पड़ने लगा था। अपने इस लेख में हम फील्ड हॉकी फॉरवर्ड खिलाड़ी कुलवंत सिंह के बारे में जानेंगे। कैसे शुरु हुआ करियर और क्यों काफी कम समय में ही उन्होंने हॉकी खेलना छोड़ दिया।

Also Read: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की बात दबाने का था प्रेशर…जकरबर्ग के पुराने बयान को मिला एलन मस्क का साथ| Covid Vaccine Side Effects

कौन हैं हॉकी खिलाड़ी कुलवंत सिंह?

18 दिसंबर 1948 को पंजाब के जालंधर जिले के एक छोटे से गांव मीठापुर में जन्में कुलवंत सिंह का बचपन से ही हॉकी खेलने का शौक था। मीठापुर संसारपुर के पास ही है जिसे हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। कुलंवत सिंह के माता पिता काफी साधारण परिवार से आते थे.. गांव के स्कूल में पढ़ने के दौरान पहली बार स्कूल की टीम के लिए हॉकी स्टिक थामी। जहां उनका प्रदर्शन काफी बेहतर था.. नतीजा उन्हों जिला स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर हॉकी खेलना शुरु कर दिया। धीरे धीरे उन्होंने फॉरवर्ड के तौर पर खेलना शुरु कर दिया था। वहीं उनका सपना हमेशा से हॉकी खेलने का नहीं था बल्कि वो तो सेना के जवान बनना चाहते थे और खेल के प्रति उनके जूनून के कारण ही वो बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान चुने गए। अपनी ड्यूटी के साथ साथ घरेलू फील्ड हॉकी प्रतियोगिताओं में हिस्सी लेते थे।

पाकिस्तान से फाइनल के दौरान भारत हार गया

उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 1970 में सिंगापुर टूर में सिंगापुर के खिलाफ  इंडियन नेशनल फील्ड हॉकी टीम का सदस्य चुना गया। 70 के दशक में भारतीय हॉकी टीम से कई दिग्गज खिलाड़ी रिटायर हो गए थे इसलिए टीम को मजबूत करने के लिए कुलंवत को भी मौका मिला..इस मैच में उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा, लेकिन टीम को एक फॉरवर्ड प्लेयर मिल गया था। कुललंत को जल्द ही  बैंकॉक में हुए 1970 के एशियन गेम्स में टीन का हिस्सा बन कर खेलने का मौका मिला.. हालांकि इस मैचे में पाकिस्तान से फाइनल के दौरान भारत हार गया और भारत को सिल्वर मेडल मिला.. लेकिन कुलंवत को फिर अपने खेल दिखाने का मौका मिला 1971 में स्पेन के बार्सिलोना में हुए पहले मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप में.. जहां 10 टीमों में भारत भी खेल का हिस्सा बना।

आखिर क्यों अचानक खत्म हो गया उनका करियर?

यहां कुलवंत ने फॉरवर्ड के तौर पर खेलते हुए,  इंडिया को ब्रॉन्ज़ मेडल दिलाने मे सफलता हासिल की थी। ये हॉकी में पहली ग्लोबल चैंपियनशिप थी.. जिसमें भारत भी पदक जीतने में कामयाब रहा। 1972 में समर ओलंपिक्स में भी भारत में ब्रोंज मेडल मिला था। हालांकि 1972 के बाद कुलवंत सिंह ने हॉकी को अलविदा कहने का फैसला किया 1973 में उन्होंने अंतराष्ट्रीय खेल से सन्यास ले लिया था और कुछ ही समय में सेना से रिटायर होकर देश छोड़ कर इटली जाकर बसने का फैसला किया। जहां वो HC BRA और CUS टोरिनो के लिए हॉकी खेलते थे और उन्होंने इटैलियन नेशनल चैंपियनशिप भी जीती थी। कुलवंत सिंह अब भी इटली में ही रह रहे है और वहीं अपने परिवार से साथ समय बिता रहे है। साथ ही वो कई क्लब का हिस्सा है और कोचिंग भी करते है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds