पंजाब के 5 दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी, जिन्होंने दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान – 5 golfers from Punjab

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

5 golfers from Punjab: भारत में गोल्फ खेल अंग्रेजी हुकुमत के साथ 1829 में आया था.. लेकिन धीरे धीरे गोल्फ भारत के एलीट क्लास के लोगो की भी पसंद बन गया। गोल्फ जिसे अमीरो का खेल माना जाता है.. पंजाब में भी उनका असर दिखा.. खासकर जब अंग्रेजो ने पंजाब पर अधिकार कर लिया तब सिख नैस्नय छावनियों में गोल्फ प्रचलित होने लगा.. पंजाब के अलग अलग रियासतो में राजाओं ने तो गोल्फ कोर्स ही बनावा डाले… और आजादी के बाद पहली बार 1962 में आधिकारिक रूप से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की स्थापना हुई.. धीरे धीरे पंजाब भारतीय गोल्फ की नर्सरी बन गया और कई महान खिलाड़ियों ने गोल्फ में भारत का नाम रोशन किया, अपने इस लेख में पंजाब के 5 मुख्य गोल्फ खिलाड़ियो के बारे में जानेंगे।

गगनजीत सिंह भुल्लर – Gaganjit Singh Bhullar

27 अप्रल 1988 को पंजाब के कपूरथला में एक सिख परिवार में जन्में गगनजीत सिंह भुल्लर 11 एशियन टूर और 11 खिताब जीतने के साथ सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते है। साल 2006 में दोहा एशियाई खेलों मे रजत जीत कर अपने इंटरनेशनल गोल्फ करियर की शुरूआत करने वाले भुल्लर एशियन टूर, प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया और इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग के लिए खेलते है। 2018 में फिजी इंटरनेशनल में खिताब जीतने वाले भी भारत के कुछ खिलाड़ियों में शामिल है। 2026 में भी इंडियन गोल्फ प्रीमिय़र लीग में उन्होंने 4 खिताब जीते है। 2013 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जीव मिल्खा सिंह – Jeev Milkha Singh

भारत के फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह और पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने अपने पिता की लेगेसी को आगे बढ़ाया और इंटरनेशनल गोल्फ में भारत को जगह दिलाने वाले औऱ एशियन टूर का हिस्सा बनने वाले पहले खिलाड़ी है। 15 दिसंबर 1971 को चंडीगढ़ में जन्मे जीव ने 1993 में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 20 से ज्यादा खिताब जीते ह.. 1999 में उन्हें अर्जुन पुरुस्कार और 2007 में उन्हें पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानि किया गया था।

अजितेश संधू – Ajitesh Sandhu

9 अक्टूबर 1988 को पंजाब के चंडीगढ़ में जन्में अजीतेश संधू ने काफी कम उम्र में गोल्फ खेलना शुरु कर दिया था.. उनकी लगन के कारण 2004-05 में उन्होंने 6 जूनियर खिताब जीत कर भारत के नंबर 1 जूनियर गोल्फर बनने का सौभाग्य हासिल किया था। उन्हें प्रेसिडेंट चाइल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद 2008 में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया से बड़े स्तर पर खेलना शुरु करने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अब तक 7 खिताभ जीते ह, जिसमें 2 इंटरनेशनल और 5 घरेलू है।

करणदीप कोचर – Karandeep Kochar

पंजाब के चंडीगढ़ में 25 मई 1999 को जन्मे करणदीप सिंह कोचर सबसे युवा भारतीय गोल्फ खिलाड़ियों में से एक है। साल 2017 में अपने प्रोफेनल गोल्फ करियर की शुरुआत करने वाले कोचर जीव मिल्खा सिंह इनविदेशनल गोल्फ टूर्नामेंट जीतने के बाद चर्चा में आये। इतना ही नहीं गोल्फ टूर ऑफ इंडिया ऑर्डर ऑफ मेरिट में नंवर वन पॉजीशन पाने वाले खिलाड़ी भी है। कोचर को गोल्फ खेलने की प्रेरणा उनके दादाजी से मिली थी जो कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के लिए खेलते थे। उनके कोच जेसी ग्रेवाल है। वहीं कोचर यूरोपियन टूर में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी भी है। उन्होंने अब तक 6 खिताब जीते है.. 4 घरेलू औऱ 2 अंतरराष्ट्रीय।

लखमेहर परदेशी – Lakhmehar Pardesi

15 अक्टूबर 1999 को पंजाब के चंडीगड़ में जन्मी लखनेहर परदेशी ने गोल्फ के क्षेत्र में बेहतरीन खेल दिखा कर साबित किया है कि केवल पंजाब के पुरुष ही नहीं बल्कि महिला खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं है। साल 2020 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली परेदशी ने 2021 में पहला प्रो टाइटल जीता था। उन्होंने इंडियन गोल्फ यूनियन औऱ जीव मिल्खा सिंह चैम्पियनशिप भी जीता है। वो करणदीप कोचर के साथ मिलकर चंडीगढ़ स्टेट गोल्फ टीम को रिप्रेजेंट करती है। ये है पंजाब के 5 गोल्फ खिलाड़ी.. जिन्होंने गोल्फ के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन किया है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds