रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला: सामान छोड़कर भागे यात्री; एयर इंडिया ने फ्लाइट्स कीं रद्द! Riyadh airport missile attack

Nandani | Nedrick News Saudi Arabia Published: 09 अक्टूबर 2026, 09:10 PM Updated: 09 अक्टूबर 2026, 09:10 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Riyadh airport missile attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद गुरुवार को सिलसिलेवार जोरदार धमाकों से दहल उठी। सबसे बड़ा हमला शहर के मुख्य किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जिसके बाद वहां भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उन्होंने एयरपोर्ट को निशाना बनाकर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस भीषण हमले के बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है, जिसका सीधा असर भारत से जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है।

और पड़ें: न तेल बचा, न अर्थव्यवस्था… ईरान पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, बोले— 300% पहुंच गई महंगाई, मंत्री तक ने छोड़ा पद| Trump Iran economy collapse

सामान छोड़कर भागे यात्री, एयरपोर्ट फिर से बंद| Riyadh airport missile attack

फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस ‘फ्लाइटराडार24’ के अनुसार, हमले के बाद किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दोबारा बंद करना पड़ा। एयरपोर्ट पर 80 मिनट से अधिक समय से कोई लैंडिंग नहीं हुई थी और 90 मिनट से ज्यादा वक्त से किसी विमान ने टेक-ऑफ नहीं किया था।

चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके के तुरंत बाद पूरे परिसर में धुएं का गुबार छा गया और फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए दौड़ने लगीं। प्रस्थान करने वाली सभी उड़ानों को फौरन रोक दिया गया। लाउडस्पीकर पर घोषणा कर यात्रियों को अपना चेक-इन सामान वहीं छोड़कर तुरंत एयरपोर्ट से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद लोग दहशत में अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे।

हूतियों का मिसाइल दागने का दावा, मक्का-मदीना छोड़ दी चेतावनी

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने किंग खालिद एयरपोर्ट पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिससे हवाई यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। उन्होंने चेतावनी दी कि उनका संगठन सऊदी हवाई क्षेत्र का सैन्य इस्तेमाल करता रहेगा। साथ ही विमानन कंपनियों को मक्का और मदीना को छोड़कर बाकी सऊदी हवाई क्षेत्र से दूर रहने को कहा। सारी ने यह भी दावा किया कि 3 अक्टूबर से अब तक वे सऊदी अरब में करीब 14 सैन्य अभियान चला चुके हैं।

इधर, सऊदी अधिकारियों के अनुसार इससे पहले बुधवार को हुए हमलों में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें किंग खालिद एयरपोर्ट पर सूडान के नागरिक की मौत और आठ लोग घायल हुए थे, जबकि आभा एयरपोर्ट पर मोरक्को और अल्जीरियाई नागरिकों की जान गई थी और 28 जख्मी हुए थे।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें रद्द

रियाद में बिगड़े सुरक्षा हालातों को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रियाद जाने और वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। गुरुवार को रियाद के लिए रवाना हो चुकी कुछ उड़ानों को बीच रास्ते से ही वापस बुला लिया गया। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलने या पूरा रिफंड लेने की सुविधा दी जा रही है।

तनाव चरम पर: मक्का पैक्ट एक्टिवेट

दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब पर हुए इस ताजा हमले ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। यमन के पश्चिमी लाल सागर तट और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के इलाकों को वापस पाने के लिए सऊदी गठबंधन ने जमीन और हवा से बड़ा अभियान छेड़ रखा है। उधर, ‘मक्का पैक्ट’ एक्टिवेट होने के बाद पाकिस्तान और तुर्की भी इस मोर्चे पर सक्रिय हो चुके हैं, लेकिन हूतियों की ओर से लगातार किए जा रहे पलटवार ने मध्य-पूर्व में तनाव को बेहद गंभीर स्तर पर पहुंचा दिया है।

और पढ़ें: खालिस्तान को पनाह देने वाले कनाडा में खुद के टुकड़े होने की नौबत! क्यूबेक की आजादी की मांग ने बढ़ाई टेंशन| Quebec election Canada independence

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds