WWE Raw में द ब्लडलाइन पर टूटा कहर: जैकब फातु पर कार से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती| Jacob Fatu injury WWE

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 01 अक्टूबर 2026, 04:47 AM Updated: 01 अक्टूबर 2026, 04:47 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jacob Fatu injury WWE: डब्ल्यूडब्ल्यूई मंडे नाइट रॉ (WWE Raw) के ताजा एपिसोड में भारी बवाल देखने को मिला। द ब्लडलाइन (The Bloodline) और 946 के बीच चल रही तनातनी अब खूनी जंग में तब्दील हो चुकी है। रिंग से शुरू हुई यह दुश्मनी शो के खत्म होते-होते पार्किंग एरिया तक जा पहुंची, जहां ब्लडलाइन के सबसे खतरनाक सदस्य जैकब फातु पर जानलेवा हमला हो गया। फातु को लहूलुहान हालत में एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है, जिससे पूरे ब्लडलाइन गुट में हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें: अजीत अगरकर का पत्ता कटना तय? न्यूजीलैंड सीरीज से पहले प्रज्ञान ओझा बन सकते हैं टीम इंडिया के अंतरिम चीफ सिलेक्टर| Pragyan Ojha BCCI selector

रिंग से शुरू हुआ विवाद, बैकस्टेज मिला बड़ा सरप्राइज| Jacob Fatu injury WWE

शो का आगाज काफी धमाकेदार रहा। जिमी उसो, जे उसो और जैकब फातु ने रिंग में कदम रखा और सीधे 946 के सदस्यों रॉयस कीज, ब्रोंको नीमा और लुसियन प्राइस को ललकारा। ब्लडलाइन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अनोआई (Anoa’i) फैमिली से टकराने की कीमत बहुत भारी चुकानी पड़ेगी।


इसी बहसबाजी के बीच बड़ी स्क्रीन पर एक वीडियो चला, जिसमें एरीना के पार्किंग एरिया में एक गाड़ी आकर रुकती दिखी। ब्लडलाइन को लगा कि 946 के रेसलर्स आ चुके हैं, इसलिए तीनों फौरन बैकस्टेज की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन पार्किंग में पहुंचते ही उन्हें तगड़ा झटका लगा। गाड़ी का दरवाजा खुला तो उसमें से 946 का कोई सदस्य नहीं, बल्कि एनएक्सटी (NXT) की उभरती स्टार जायडा पार्कर बाहर निकलीं। इस तरह जायडा ने अचानक रॉ के मेन रोस्टर में धमाकेदार एंट्री मारकर सबको हैरान कर दिया।

सिर पर दे मारा कार का दरवाजा, फिर चढ़ा दी गाड़ी

शो जैसे-जैसे आगे बढ़ा, दोनों गुटों के बीच की तल्खी खूनी झड़प में बदल गई। रिंग से लेकर बैकस्टेज तक दोनों तरफ से लात-घूंसे चले। इसी मारधाड़ के दौरान जैकब फातु और 946 के रॉयस कीज लड़ते-लड़ते एक बार फिर बैकस्टेज पहुंच गए। वहां रॉयस कीज ने मौका पाते ही एक खड़ी कार का दरवाजा पूरी ताकत से फातु के सिर पर दे मारा, जिससे फातु जमीन पर गिरकर बुरी तरह छटपटाने लगे।

इससे पहले कि फातु संभल पाते, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पहले तो लगा कि यह महज एक सड़क हादसा है, लेकिन कुछ ही देर में पूरी साजिश से पर्दा उठ गया। जायडा पार्कर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए ऐलान किया कि वह कोई आम डेब्यू नहीं कर रही थीं, बल्कि वह 946 का ही हिस्सा हैं और यह जानलेवा हमला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।

स्ट्रेचर पर ले जाए गए फातु, उसो ब्रदर्स के उड़े होश

रॉ का लाइव टेलीकास्ट खत्म होने के बाद WWE ने बैकस्टेज का एक दिल दहला देने वाला वीडियो जारी किया। फुटेज में मेडिकल टीम गंभीर रूप से घायल जैकब फातु की प्राथमिक जांच करती नजर आई। फातु की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर लिटाकर एम्बुलेंस में डालना पड़ा और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल रवाना किया गया।

इस दौरान जिमी उसो और जे उसो अपने भाई के पास बेबस और गुस्से से तमतमाए खड़े दिखाई दिए। फिलहाल WWE मैनेजमेंट की तरफ से जैकब फातु की चोट और उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस हमले ने साबित कर दिया है कि 946 अब किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

और पढ़ें: 7 पदक, 2 गोल्ड और 44 साल पुराना सूखा खत्म; एशियाई खेलों में भारतीय जांबाजों का जलवा, पदकों की संख्या पहुंची 30| Asian Games 2026

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds