जहां एक तरफ CJP का मुख्य चेहरा माने जाने वाले अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और राजनीति के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में हैं, वहीं दूसरी तरफ जनता का आक्रोश इस समय सातवें आसमान पर है, जो शांत होने का नाम नहीं ले रहा। लोगों का साफ कहना है कि अब जो बदलाव की आंधी चली है, वो बदलाव के बाद ही थमेगी।
दूसरी ओर, देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों को डिटेन करने के लिए, CJP का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बंगला साहिब गुरुद्वारा परिसर के भीतर भी कदम रख दिया है। इस कार्रवाई के बाद से ही जनता और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी उबाल देखा जा रहा है।
और पढ़ें: जंतर-मंतर पर ऐसा क्या हुआ कि CJI सूर्यकांत को खुद दखल देना पड़ा? Jantar Mantar Protest
Bangla Sahib Gurudwara में क्या हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे बड़े आंदोलन के बीच आरोप है कि गुरुद्वारा परिसर जैसे पवित्र स्थल के भीतर जबरन घुसकर पुलिस ने वहां शरण लिए हुए शांतिपूर्ण वालंटियर्स को हिरासत में ले लिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे बड़े आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर के अंदर घुसकर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया…
#GurudwaraBanglaSahib #DelhiPolice #JantarMantarProtest #DelhiProtest #Nedricknews https://t.co/CcRMngJN51— Nedrick News (@nedricknews) October 10, 2026
दिल्ली में ही नहीं, मुंबई में भी भारी धड़पकड़
इस आंदोलन की आग अब दिल्ली से मुंबई तक पहुंच चुकी है। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से अभिनेता इमरान खान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इमरान खान बिना पूर्व अनुमति के आयोजित हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा बुलाए गए आंदोलन के समर्थन में किया जा रहा था।
मुंबई पुलिस की कार्रवाई
मुंबई पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने इस विरोध सभा के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली थी। पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन केवल आज़ाद मैदान में किए जा सकते हैं, इसलिए अगस्त क्रांति मैदान में जुटने वाले लोगों पर यह कार्रवाई की गई।
बड़े चेहरों पर ऐक्शन
अगस्त क्रांति मैदान से सिर्फ इमरान खान ही नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी और करीब 400 अन्य प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।











































