Launch हुआ 100 किलोमीटर रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर: एंटी थेफ़्ट अलार्म और लाइव ट्रैक जैसे फीचर के साथ मात्र 2999 में कराएं बुक…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 01 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नोएडा बेस्ड स्टार्टअप कंपनी जेमोपाई (Gemopai) ने आज भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर राइडर सुपरमैक्स (Ryder SuperMax) को लॉन्च किया है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के लो स्पीड वाले स्कूटर राइडर का एडवांस्ड वर्जन है. इसमें एंटी थेफ्ट अलार्म और लाइव ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.जिससे गाड़ी के गायब होने और लाइव अपडेट का पता लगानें में अस्सानी होगी. राइडर सुपरमैक्स 6 कलर ऑप्शन जैजी नियॉन, इलेक्ट्रिक ब्लू, ब्लेजिंग रेड, स्पार्कलिंग व्हाइट, ग्रेफाइट ग्रे और फ्लोरेसेंट यलो के साथ आती है.

राइडर सुपरमैक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर : प्राइस

एडवांस्ड फीचर से भरपूर  राइडर सुपरमैक्स को कंपनी ने 79,999 रुपए के इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया है. खरीद की इच्छा रखने वाले इस ई-स्कूटर को कंपनी की ऑफिशियल पर सिर्फ 2,999 रुपए देकर बुक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि स्कूटर की बिक्री कंपनी के शोरूम पर 10 मार्च 2023 से शुरू हो जाएगी.

ALSO READ: 375 किलोमीटर तक की रेंज देगी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक XUV400, शुरू हुई बुकिंग मार्च से होगी डिलीवरी

राइडर सुपरमैक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर : रेंज, बैटरी और पावर

इलेक्ट्रिक स्कूटर में BLDC हब मोटर दी गई है जो अधिकतम 2.7 KW की पावर जनरेट करती है. इसकी टॉप स्पीड 60kmph है. राइडर सुपरमैक्स में 1.8kW पोर्टेबल बैटरी पैक और चार्जर दिया गया है. यह दोनों AIS-156 के अनुरूप हैं. एक बार फुल चार्ज करने पर स्कूटर 100 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

Launch हुआ 100 किलोमीटर रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर: एंटी थेफ़्ट अलार्म और लाइव ट्रैक जैसे फीचर के साथ मात्र 2999 में कराएं बुक... — NEDRICK NEWS

यहां क्लिक करें- https://gemopai.com/

जेमोपाई राइडर सुपरमैक्स : फीचर्स

स्कूटर को ब्रांड के ऐप जेमोपाई कनेक्ट से स्मार्टफोन से कनेक्ट करके इसके फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है , जो राइडर को स्कूटर से लगातार जोड़े रखता है. ये ऐप स्कूटर की बैटरी, स्पीड अलर्ट, सर्विस रिमाइंडर्स और दूसरे अपडेट रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर देता रहेगा. स्कूटर में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं.

ALSO READ: Auto Expo 2023 क्यों है खास, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ-साथ ये चीजें भी आएंगी नजर

राइडर सुपरमैक्स: कलर्स

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 6 रंगों के साथ मार्किट में उतरा है जोकि, एलेक्ट्रिच्क ब्लू, जैजी नियान, ग्रेफाइट ग्रे, ब्लेज्रिंग रेड, स्पर्क्लिंग वाइट, फ्लोरेंस येलो.

Launch हुआ 100 किलोमीटर रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर: एंटी थेफ़्ट अलार्म और लाइव ट्रैक जैसे फीचर के साथ मात्र 2999 में कराएं बुक... — NEDRICK NEWS

ALSO READ; Landcruiser 300 की हुई पहली डिलीवर, जानिए क्या है इस कार की खासियत

Co-Founder ने कही ये बात

जेमोपाई के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अमित राज सिंह ने कहा कि हम राइडर सुपरमैक्स को लॉन्च करके काफी खुश हैं और यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को लेटेस्ट टेकनीक और बेहतरीन राइडिंग क्वालिटी देने में सक्षम है. यह नया स्कूटर मार्च 2023 के दूसरे सप्ताह से उनके सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध रहेगा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds