ओलपिंक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार मुश्किलों में! मर्डर केस में पुलिस कर रही तलाश, जानिए ये पूरा मामला

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 06 मई 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 06 मई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश को ओलपिंक मेडल जिताने वाले मशहूर पहलवान सुशील कुमार इन दिनों मुसीबत में पड़ गए है। उनकी तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है, वो भी एक मर्डर केस में। दरअसल, मंगलवार देर रात को दिल्ली के मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। किसी बात को लेकर दोनों गुटों का झगड़ा हो गया। बात बढ़कर गोलियों तक चली गई थीं। इस दौरान कुछ पहलवानों को गंभीर चोट लगी। फिर सभी को प्राइवेट अस्पताल लेकर जाया गया, जहां एक पहलवान ने दम तोड़ दिया। मृतक पहलवान का नाम सागर बताया जा रहा है। 

FIR में सुशील कुमार का नाम

इस मर्डर केस में सुशील कुमार का नाम भी आया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। उन्होंने चश्मदीदों के बयान लिए और इसके आधार पर ही FIR में सुशील कुमार का भी नाम लिखा। पुलिस अफसरों ने बताया कि इस जानलेवा मारपीट में सुशील कुमार, अजय, सोनू, सागर, प्रिंस और अमित के अलावा कई और पहलवान शामिल थे। 

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने छापेमारी भी शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक सुशील कुमार समेत दो अन्य पहलवानों के घर पर छापेमारी की। मामले पर एडिशनल डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) डॉ. गुरिकबल सिंह सिद्धू ने बताया कि सुशील कुमार पर हत्या में शामिल होने के आरोप लगे हैं। हम मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। हमने अपनी जांच के लिए एक टीम को उनके घर पर भी भेजा, लेकिन वो वहां नहीं थे। उनकी तलाश जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों लगाई गई है। 

मामले में FIR पीसीआर कॉल के आधार पर लिखी गई, जिसमें ये लिखा कि ‘शुरुआती जांच में ये पता चला कि सुशील पहलवान और उनके साथी अपराध में शामिल थे। FIR में दो अन्य के घायल होने की बात भी कही गई। उन्होंने पुलिस को ये बताया कि सुशील के साथियों ने उनको पीटा। 

आरोपों पर क्या बोले सुशील?

हालांकि सुशील कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि वो हमारे पहलवान नहीं थे। हमने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी कि कुछ लोग हमारे परिसर में बिना इजाजत के आए और झगड़ा करने लगे। इस घटना से हमारे स्टेडियम का कोई कनेक्शन नहीं।

मृतक पहलवान सागर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल का बेटा था। मिली जानकारी के मुताबिक सागर ने 97-किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में प्रतिस्पर्धा की थी और वो एक पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन और वरिष्ठ राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे। वहीं इस घटना के दौरान सोनू महाल और अमित कुमार के घायल होने की बात बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी प्रिंस दलाल को गिरफ्तार किया और घटनास्थल से डबल बैरेल गन और कारतूस बरामद किए।

प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा मामला

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद किसी प्रॉपर्टी को लेकर था।  सागर अपने दोस्तों के साथ छत्रसाल स्टेडियम के पास मॉडल टाउन में एक मकान में रहता था। इस प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो रहा था। जो इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और गोलियां चलने तक पहुंच गई और एक पहलवान की मौत भी हो गई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds