फिर राजनीति की भेंट चढ़ा खेल: भारत में होने वाले मास्टर्स वर्ल्ड कप से हटा पाकिस्तान, PCB ने लगाई रोक| PCB denies India travel

Nandani | Nedrick News Pakistan Published: 22 अक्टूबर 2026, 09:43 PM Updated: 22 अक्टूबर 2026, 09:43 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

PCB denies India travel: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे कूटनीतिक और राजनीतिक तनाव का असर एक बार फिर खेल के मैदान पर देखने को मिला है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी 50 साल से अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों की वेटरन्स टीम को अगले साल जनवरी में भारत में होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी है। इस फैसले के चलते पाकिस्तान की टीम अपने वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने से चूक जाएगी।

और पढ़ें: 48वें जन्मदिन पर याद आया सहवाग का वो मास्टरस्ट्रोक: जब रिवर्स स्विंग से बचने के लिए मैदान से बाहर फेंकी गेंद| Virender Sehwag 48th birthday

डिफेंडिंग चैंपियन के हाथ से फिसला मौका| PCB denies India travel

पाकिस्तान की यह टीम टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है। पिछले साल श्रीलंका में खेले गए फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में खिलाड़ी डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर भारत आकर मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर रहे थे। हालांकि, पीसीबी ने पाकिस्तान वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन (PVCA) को दो टूक कह दिया है कि टीम को भारत दौरे और वहां खेलने की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

सुरक्षा के आश्वासन के बावजूद लगा अड़ंगा

पाकिस्तान वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख फवाद इजाज ने इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मेजबान भारत और टूर्नामेंट के आयोजकों की ओर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को समय पर वीजा जारी करने और कड़ी सुरक्षा देने का पूरा भरोसा दिया गया था। इन आश्वासनों के बाद ही एसोसिएशन ने पीसीबी, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से भारत जाने के लिए एनओसी (NOC) मांगी थी।

फवाद इजाज के अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी जो वर्तमान में पीसीबी चीफ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं ने टीम को भारत जाने की इजाजत नहीं देने का अंतिम फैसला सुनाया। इसके बाद आयोजकों को औपचारिक तौर पर पाकिस्तान के हटने की जानकारी दे दी गई, ताकि वे किसी दूसरी टीम को शामिल कर तैयारियां आगे बढ़ा सकें।

खेल कूटनीति पर फिर भारी पड़ी तल्खी

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों मुल्कों के तनावपूर्ण रिश्तों की गाज खिलाड़ियों पर गिरी हो। हाल ही में पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से साफ मना कर दिया था, जिसके बाद टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को शामिल किया गया था।

दोनों देशों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय खेल सीरीज बंद हैं। क्रिकेट की बात करें तो दोनों टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंट्स या एशिया कप जैसे बहुपक्षीय मुकाबलों में ही आमने-सामने आती हैं, और वे मैच भी अक्सर दुबई या श्रीलंका जैसे न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेले जाते हैं। ऐसे में वेटरन क्रिकेटरों के लिए खिताब बचाने का यह बड़ा मौका हाथ से निकल गया है।

और पढ़ें: शतक जड़ते ही मैदान पर घुटनों के बल रो पड़े अभिषेक पोरेल: रेप के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी| Abhishek Porel emotional century

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds