नीला ड्रम केस में फांसी पाने वाली मुस्कान की बेटियों को गोद लेंगी कवयित्री अनामिका अंबर| Meerut blue drum case

Nandani | Nedrick News Meerut Published: 25 अक्टूबर 2026, 12:04 AM Updated: 25 अक्टूबर 2026, 12:04 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Meerut blue drum case: उत्तर प्रदेश के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में अदालत से फांसी की सजा पाने वाली दोषी मुस्कान रस्तोगी की मासूम बच्चियों का मामला अब चर्चा में आ गया है। इस पूरे मामले को लेकर मशहूर कवयित्री अनामिका जैन अंबर सामने आई हैं। अनामिका ने मेरठ जेल पहुंचकर मुस्कान रस्तोगी से मुलाकात की और इसके बाद एक बड़ा मानवीय फैसला लेते हुए ऐलान किया कि वह और उनके पति सौरभ सुमन, मुस्कान की दोनों बेटियों की पूरी पढ़ाई का खर्च जिंदगी भर उठाएंगे।

और पढ़ें: इंदौर में कन्या पूजन के नाम पर दरिंदगी: रिटायर्ड टीचर ने मासूम बच्चियों को 4 घंटे बनाया बंधक, कपड़े उतरवाए| Indore kanya pujan assault

‘मां के गुनाह की सजा मासूम को क्यों मिले?’| Meerut blue drum case

मुस्कान से जेल में मिलने के बाद अनामिका जैन अंबर ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि उनकी यह पहल किसी अपराधी के समर्थन में नहीं, बल्कि उन बेकसूर बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए है जिनका इस जुर्म से कोई लेना-देना नहीं है। अनामिका ने कहा, “अपराध मुस्कान ने किया है, अदालत ने उसे जो फांसी की सजा सुनाई है, वह बिल्कुल सही है और उसे अपने कर्मों की सजा मिलनी ही चाहिए। मैं उसके किसी अपराध की माफी नहीं मांग रही। लेकिन सवाल यह है कि इसमें उसकी 10 महीने की दूधमुंही बच्ची का क्या कसूर है?”

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि एक छोटी बच्ची को अपनी मां की उतनी ही जरूरत होती है जितनी दुनिया के किसी भी बच्चे को। इसी वजह से उन्होंने मांग उठाई कि मुस्कान को फांसी तभी दी जानी चाहिए जब उसकी बच्चियां थोड़ी बड़ी और संभलने लायक हो जाएं।

जेल में डरी-सहमी थी मुस्कान, आंखों में थे आंसू

कवयित्री ने जेल में हुई अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह मुस्कान से मिलीं तो उसकी हालत काफी खराब थी। वह बुरी तरह डरी-सहमी हुई थी और उसकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। मुस्कान अपनी दोनों बच्चियों के भविष्य को लेकर बेहद परेशान और फिक्रमंद नजर आ रही थी।

अनामिका ने बताया, “मुस्कान के दिल में क्या चल रहा है, यह तो मैं नहीं जानती। लेकिन जिस दिन अदालत से उसकी फांसी की खबर सामने आई थी, उसी वक्त से हमारे जेहन में उसकी उन छोटी-छोटी बच्चियों का ख्याल घूम रहा था। इसी सोच के साथ मैंने और मेरे पति ने तय किया कि हम इन बच्चियों की जिंदगी को बिखरने नहीं देंगे।”

बेहतर तालीम से संवरेगा बच्चियों का भविष्य

अनामिका जैन अंबर ने भरोसा दिलाया कि बच्चियों की स्कूली शिक्षा से लेकर आगे की पढ़ाई में आने वाला पूरा खर्च वे दोनों मिलकर उठाएंगे। उनका मानना है कि अच्छी शिक्षा ही इन बच्चियों को एक बेहतर इंसान बनाएगी और वे समाज में सिर उठाकर अपनी जिंदगी जी सकेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पूरी हमदर्दी सिर्फ और सिर्फ उन मासूम बेटियों के साथ है, ताकि मां के किए गुनाह की छाया उनके आने वाले कल को बर्बाद न कर सके।

और पढ़ें: आखिर ऐसा क्या है जो यूपी सरकार ले डूबेगा यह केस? जानिए श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा कांड का पूरा कच्चा-चिट्ठा| Shiva Sharma murder case

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds