रोहित शेट्टी के हिंट से मचा बवाल, इस दिन होगा Bigg Boss 20 Grand Finale!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 28 अक्टूबर 2026, 05:37 PM Updated: 28 अक्टूबर 2026, 05:37 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bigg Boss 20 Grand Finale: सलमान खान के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं बिग बॉस 20 का घर हर गुजरते दिन के साथ एक जंग का मैदान बनता जा रहा है। रोहित शेट्टी के एक हिंट ने अब फैंस के दिलों की धड़कनें और बढ़ा दी हैं कि शो अपना आधा सफर तय कर चुका है। ऐसे में हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है-कब होगा ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले? आइए जानते हैं इस सीजन का विजेता कब चुना जाएगा।

और पढ़ें: 90s की सुपरस्टार Pooja Batra अब कहाँ हैं? जानें बॉलीवुड छोड़ने से लेकर हॉलीवुड फिल्मों में वापसी तक का सफर

Bigg Boss 20 Grand Finale की तारीख का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स और टेली एक्सप्रेस की मानें, तो मेकर्स ने इस बार शो को दिसंबर में ही रैप-अप करने का मन बना लिया है। और जो तारीख सामने आ रही है, वो है 20 दिसंबर 2026! जी हां, माना जा रहा है कि 20 दिसंबर को बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले ग्रैंड लेवल पर शूट किया जाएगा, जहां सलमान खान इस सीजन के विनर का हाथ हवा में उठाएंगे।

अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक फिनाले की चर्चा इतनी तेज क्यों हुई? तो आपको याद दिला दें कि हाल ही में जब सलमान खान की गैरमौजूदगी में बॉलीवुड के ‘सिंघम’ डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘वीकेंड का वार’ होस्ट किया, तो उन्होंने कंटेस्टेंट्स को एक जोरदार रियलिटी चेक दिया था।

वीकेंड का वार में जमकर हुआ ड्रामा

अब बात जब रोहित शेट्टी की आई है, तो आपको बता दें कि इस बार वीकेंड का वार में ड्रामा अपने चरम पर पहुंच गया था! रोहित शेट्टी ने बिना किसी फिल्टर के घर के ‘बुली गैंग’ पर निशाना साधा और आसिफ, स्काउट और लव गिल की जमकर क्लास लगाई।

शो में असली धमाका तब हुआ जब स्काउट की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने शो में सरप्राइज एंट्री ली! उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सीधे सवाल खड़े कर दिए। काश्वी के इन आरोपों के बाद घर का समीकरण पूरी तरह बदल गया है-स्काउट ने जहां लव से दूरी बना ली है, वहीं लव गिल रोते हुए इमोशनल नजर आईं कि उनका गेम और इमेज दोनों खराब हो रहे हैं।

बेघर हो गईं मैरी कॉम

इसके साथ ही, गेम में एक और बड़ा ट्विस्ट आया जब मैरी कॉम घर से बेघर हो गईं और मनीष ने अपनी लाइफलाइन खो दी। और इसी वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को एक और बड़ा झटका दिया। रोहित ने साफ-साफ कहा कि शो अपना आधा सफर यानी हाफवे मार्क पार कर चुका है। बस, रोहित शेट्टी का इतना कहना था कि सोशल मीडिया पर फिनाले की डेट को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया।

आधिकारिक ऐलान का थोड़ा इंतजार

हालांकि बॉस, ट्विस्ट ये है कि कलर्स टीवी या मेकर्स ने अभी तक इस (Bigg Boss 20 Grand Finale) तारीख पर कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है। तो फैंस को अभी मेकर्स के आधिकारिक ऐलान का थोड़ा इंतजार करना होगा।

तो, इस पूरे ड्रामे और 20 दिसंबर की फिनाले डेट पर आपका क्या कहना है? आपके हिसाब से स्काउट, काश्वी और लव गिल में से कौन सही है? और इस बार बिग बॉस 20 की चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा? हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds