मनोज बाजपेयी से लेकर जैस्मिन भसीन…इन सितारों के मन में आ चुके हैं सुसाइड करने के ख्याल, जानिए क्या थी वजहें?

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 06 मई 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 06 मई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सितारों की जिंदगी बाहर से दिखने में तो काफी ग्लैमरस और रंगीन लगती है, लेकिन इसके पीछे डार्क सीक्रेट भी होते हैं। मानसिक तनाव की वजह से डिप्रेशन होना भी आजकल काफी आम हो गया है। कई सितारे डिप्रेशन का शिकार हो चुके है, जिसमें बारे में उन्होंने खुलासा भी किया। 

डिप्रेशन की वजह से अक्सर कई लोगों को बुरे ख्याल भी मन में आने लगते है। कई लोग सुसाइड जैसा कदम उठाने की भी सोचने लगते है। ऐसा कुछ सितारों के साथ भी हुआ। कुछ सेलेब्स को भी सुसाइड के विचार मन में आए। इसमें मनोज वाजपेयी से लेकर जैस्मिन भसीन तक कई नाम शामिल है। हालांकि वो बाद में इससे बाहर निकले। आइए आपको ऐसे कुछ सितारों के बारे में हम आपको बताते हैं…

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी की पहचान एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर होती हैं। उनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते है। लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब वो भी डिप्रेशन का सामना कर रहे थे। इसके बारे में मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं जब 7वीं क्लास में था, तब मेरा सपना था कि NSD में एडमिशन मिले। मैं तब सलेक्ट नहीं हो पाया। इसके बाद मैं टूट गया था। तब मैनें सुसाइड करने की कोशिश की। मेरे दोस्त डर गए। पांच दोस्त ऐसे थे, जो मेरे पास सोने लगे और मुझे वो अकेला नहीं छोड़ते थे। भले ही एक समय में मनोज वाजपेयी को इस दौर का भी सामना करना पड़ा हो, लेकिन आज वो अपनी मेहनत और काबिलियत की बदौलत हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर बन गए हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी हाथ आजमाया। यही नहीं मनोज बाजपेयी दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। 

अध्ययन सुमन

अध्ययन सुमन, शेखर सुमन के बेटे हैं। अध्ययन भी डिप्रेशन की समस्या का सामना कर चुके है। सुशांत की मौत के बाद शेखर सुमन ने इसके बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि अध्ययन भी डिप्रेशन की स्थिति से जूझ चुका है। फिल्म इंडस्ट्री ने उसके लिए काफी परेशानियां खड़ी की थीं। फिर इसकी वजह से वो डिप्रेशन में चला गया था। एक बार मैं बैठा था, तो उसने मुझे आकर बताया कि उसके अंदर सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। 

जैस्मिन भसीन

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन डिप्रेशन का सामना कर चुकी है। एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया था कि उनको ऑडिशन में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनका खुद पर से भरोसा कम होगा। वो खुद की कमियों से डील कर रही थीं, तब सुसाइड के ख्याल आने लगे। हालांकि वो बाद में इससे बाहर निकली और आज टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। जैस्मिन ने बताया था कि पहले मेरी लाइफ में एक जोन था, जब मैं मुंबई आई और स्ट्रगल कर रही थीं। तब मैं खुद से लड़ रही थी। क्योंकि मैनें कहीं ना कहीं खुद पर से विश्वास खो दिया था। मेरे अंदर कमियां थीं, मेरी स्किन अच्छी नहीं थी, मैं अच्छी नहीं दिखती थी। रोज रिजेक्शन देखती थीं। उस दौरान मेरे मन में सुसाइड के ख्याल आते थे। 

सौम्या सेठ

टीवी के मशहूर सीरियल ‘नव्या’ में सौम्या सेठ नजर आ चुकी है। सौम्या के मन में भी एक बार सुसाइड का ख्याल आया था। सौम्या ने बताया था कि मैं आज जिंदा हूं अपने तीन साल के बेटे के लिए। 2017 में मैनें शादी की और कन्सीव किया। उस दौरान मैं खुद को मारने की सोचती थीं। मेरे पेरेंट्स वर्जीनिया पहुंचे और उन्होंने मुझे डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद की। मैं एक दिन खुद को जब शीशे में देख रही थीं, तब मुझे अपने शरीर पर सिर्फ चोट के निशान नजर आ रहे थे। उस दौरान मैनें खुद को इससे बाहर निकालने का फैसला लिया, जिसमें माता पिता ने काफी मदद की। 

शमा सिकंदर

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने भी सुसाइड का ख्याल आने के बारे में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कुछ साल पहले उनको सुसाइड का ख्याल मन में आया। तब मेरी लाइफ अच्छी थीं, लेकिन मैं उससे बोर हो गई थीं। कुछ भी मुझे अच्छा नहीं लग रहा था, ना ही एक्साइट कर रहा था। तब मैनें सुसाइड करने की कोशिश की। मैं मां को गुडनाइट बोला और उनसे कहा कि वो सुबह ना उठाएं। मैनें कई सारी स्लीपिंग पिल्स लीं और भाई को बैंक डिटेल्स भेज दी। इसके बाद वो काफी घबरा गया। उसने मां से मुझे चेक करने को कहा। इसके तीन घंटे बाद मैं अस्पताल में एडमिट हुई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds