ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबोट, जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात, जाने क्या है मुलाकात का मकसद?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 04 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टोनी एबॉट भारत के दौरे पर आए हुए हैं. इस दौरान एबॉट भाजपा के प्रमुख कार्यालय पहुंच चुके हैं. टोनी एबॉट ‘भाजपा को जानो’ अभियान के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे और कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. इस बार एबॉट का बीजेपी मुख्यालय पहुंचना काफी अहम माना जा रहा है.

लक्ष्मी नारायण मंदिर पर हमला

दरअसल, बीते कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिरों पर लगातार  हमले किए और उनमें तोड़फोड़ की. ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिरों पर होने वाले हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. और आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार (4 मार्च) को भी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से ऐसा ही मामला सामने आया. ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर तोड़फोड़ की है. और मंदिर में तोड़ फोड़ मचाई है. 

ALSO READ: क्या होता है पेगासस, कैसे काम करता है ये स्पाईवेयर, कैंब्रिज में राहुल के इस बयान पर क्यों मचा हंगामा?

अलग-अलग देशों के सांसदों से करेंगे मुलाकात

इसके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम टोनी एबॉट बीजेपी मुख्यालय में अलग-अलग देशों के सांसदों, नेताओं और विदेश नीति विशेषज्ञों के एक ग्रुप के साथ भी बात करेंगे. बीजेपी के विदेश मामलों के प्रभारी डॉक्टर विजय चौथाईवाला ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टोनी एबॉट मुख्यालय में जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. 

ALSO READ: 7 बार विदेशी धरती पर भारत सरकार के खिलाफ बयान दे चुकें हैं राहुल गाँधी

15 दिन के अंदर तीन हिंदू मंदिरों पर हमले

रिपोर्ट के अनुसार साल के शुरूआती महीने जनुअरी में ही ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 15 दिन के अंदर तीन हिंदू मंदिरों पर हमला हुआ था. इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था. उस समय भी तोड़फोड़ के साथ मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गए थे. ऐसी घटनाओं से साफ तौर पर शांतिपूर्ण और बहुधर्मी भारतीय ऑस्ट्रेलियाई समाज में नफरत और बंटवारा करने की कोशिश है.

ALSO READ: विरोध के बाद बैकफुट पर BHU प्रशासन, वापस लिया कैंपस में होली न खेलने का आदेश…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds