जानिए क्यों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री चाहते हैं हर हिंदू पैदा करे 4 बच्चे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 14 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बच्चे पैदा करने को लेकर बागेश्वर धाम सरकार ने कही ये बड़ी बात 

बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) हाल ही में कई सारे मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे और आईएनएस अभी मुदद्दों को लेकर उन्हें सफाई भी देनी पड़ी. वहीं  इस बीच अब धीरेंद्र शास्त्री एक और मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं और ये मुद्दा ज्यादा बच्चे पैदा करने को लेकर है.

Also Read- आप विधायकों का हुआ 66 प्रतिशत अप्रेजल, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी.

हिंदुओं को करने चाहिए 3 से 4 बच्चे पैदा 

दरअसल, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में अपने आश्रम में प्रवचन दे रहे बागेश्वर धाम सरकार ने (Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Shastri) ने राय देते हुए कहा है कि हिंदुओं को कम से कम 3 से 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. उन्होंने कहा कि, हिंदुओं को दो बच्चे परिवार चलाने के लिए पैदा करने चाहिए तो दो बच्चे देश और प्रभु राम की सेवा में समर्पित करने चाहिए. शास्त्री ने ये भी कहा  कि दो बच्चे ही अच्छे हैं, लेकिन इनमें से एक बच्चा भगवान राम की सेवा में समर्पित करना चाहिए. उसे बचपन में केवल अपने देश के लिए काम करना ही सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा, हम भी केवल दो भाई हैं. हमारे पिता ने हमें धाम में भेज दिया.

आबादी बढ़ने पर हो चुका है  नियंत्रण

जानकरी के अनुसार, ये सभी बयान मुस्लिम आबादी की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को लेकर है और इसे हिन्दुओं के लिए खतरा बताया जा रहा है. लेकिन केंद्र सरकार के डाटा के हिसाब से देश में आबादी बढ़ने पर बड़े पैमाने पर नियंत्रण किया जा चुका है. पिछले साल एक बहस के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Health Minister Mansukh Mandaviya) ने भी कहा था कि परिवार नियोजन और बढ़िया स्वास्थ्य सेवाओं से जनसंख्या बढ़ोतरी में स्थिरता आ चुकी है. उन्होंने कहा था कि प्रजनन दर 2% से भी नीचे आ चुकी है, जो हमें बताती है कि परिवार नियोजन अभियान सफलता की दिशा में है.

Also Read- कोर्ट में जजों के सामने हुआ ‘आइटम डांस’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया एक्शन.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds