नई दिल्ली में एक तेज रफ्तार थार ने खेली खून की होली, हादसे में दो लोगों की मौत और आठ लोग हुए घायल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 09 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नई दिल्ली में एक तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचला 

8 मार्च को देश एक सभी राज्यों में होली का त्यौहार मनाया गया. जहाँ सभी राज्यों में होली का त्यौहार रंग से खेला गया गया तो वहीं राजधानी दिल्ली में रंग वाली होली खून की होली बन गयी. दरअसल, यहां पर तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचल दिया और  इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हुई तो वहीं बच्चों सहित आठ अन्य घायल हो गए. 

Also Read- होली से पहले अलीगढ़ की हलवाईयां मस्जिद पर लगाई गयी तिरपाल, जानिए क्या है वजह.

जानिए कैसे हुआ हादसा?  

जानकरी के अनुसार, ये घटना भारत की राजधनी नई दिल्ली के मलाई मंदिर में हुई. यहाँ पर एक तेज रफ्तार थार ने कथित तौर पर कई लोगों को कुचल दिया.  इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और बच्चों सहित आठ अन्य घायल हो गए. इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि थार का ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था और अचानक उनसे स्टीयरिंग से कंट्रोल खो दिया और 2 अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी जिसकी वजह से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और बच्चों सहित आठ अन्य घायल हो गए. वहीं पुलिस ने ये भी बताया कि 8 मार्च को शाम 7:30 बजे, दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन में घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस के अनुसार साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके में तेज रफ्तार थार ने सबसे पहले रेहड़ी पटरी और खोमचे वालों को रौंद दिया. कहा जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल होने से उसकी स्पीड पर काबू नहीं हो सका और ये बड़ा हादसा हो गया. वहीं पुलिस ने कहा, “इंडियन पेनल कोड की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

2 लोगों की हुई मौत 

इसी के साथ पुलिस अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि घायल हुए शख्स शिवा कैंप, वसंत विहार और एकता विहार, आरके पुरम के रहने वाले हैं और इस समय घायलों का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. वहीं  मुन्ना और समीर के रूप में पहचाने गए दो घायलों ने एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

होली के जश्न के बीच हुई 43 की मौत

आपको बता दें होली के मौके पर देशभर में कई जगह हादसे हुए। दिल्ली एक्सीडेंट के अलावा यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड में हुए हादसे में 43 लोगों की मौत होने की खबर है.

Also Read- राहुल ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, ‘हमारे पार्लियामेंट में तो विपक्षियों के माइक कर दिए जाते हैं बंद….

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds