रोज की ये 3 आदतें चुपचाप कर रही हैं लिवर खराब… हार्वर्ड-ट्रेंड डॉक्टर ने दी गंभीर चेतावनी| Liver Care Tips

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 09 जुलाई 2026, 04:24 AM Updated: 09 जुलाई 2026, 06:02 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Liver Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान और बदलती लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर अगर किसी अंग पर पड़ रहा है, तो वह है लिवर। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई लोग 40 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले ही अनजाने में अपने लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि लिवर लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के काम करता रहता है और जब तक समस्या सामने आती है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। हार्वर्ड-ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसी तीन आम आदतों के बारे में बताया है, जो लिवर में फैट जमा होने और उसके खराब होने का बड़ा कारण बन रही हैं।

और पढ़ें: अगर आपका ब्लड ग्रुप B है, तो जरूर पढ़ें! रिसर्च में डायबिटीज को लेकर चौंकाने वाला दावा| Healthy Lifestyle

क्यों बढ़ रहे हैं लिवर से जुड़ी बीमारियों के मामले? Liver Care Tips

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिवर शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो खून से विषैले तत्वों को फिल्टर करने, पोषक तत्वों को प्रोसेस करने और फैट के मेटाबॉलिज्म जैसी कई जरूरी जिम्मेदारियां निभाता है। लेकिन बदलती जीवनशैली के कारण अब फैटी लिवर यानी मेटाबॉलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड फैटी लिवर डिजीज (MAFLD) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का लगातार सेवन लिवर में अतिरिक्त फैट जमा होने का प्रमुख कारण बनता है। समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो लिवर में सूजन बढ़ सकती है और आगे चलकर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी पैदा हो सकता है।

ये 3 आदतें बन रही हैं सबसे बड़ा खतरा

  1. मीठे ड्रिंक्स और पैकेट वाले फ्रूट जूस

अक्सर लोग पैकेट में मिलने वाले फ्रूट जूस को हेल्दी समझकर नियमित रूप से पीते हैं, लेकिन डॉक्टर सौरभ सेठी के अनुसार इनमें मौजूद फ्रुक्टोज सीधे लिवर में पहुंचकर फैट में बदल जाता है। यही वजह है कि ये ड्रिंक्स भी सॉफ्ट ड्रिंक की तरह लिवर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।

  1. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और तले हुए खाद्य पदार्थ

चिप्स, बिस्किट, रेडी-टू-ईट फूड और अन्य पैकेज्ड स्नैक्स में सैचुरेटेड फैट और प्रोसेस्ड सामग्री अधिक मात्रा में होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी चीजों का लगातार सेवन लिवर में फैट जमा होने और सूजन बढ़ने का कारण बन सकता है। जॉन्स हॉपकिन्स हॉस्पिटल की रिपोर्ट भी बताती है कि इस तरह का खान-पान लंबे समय में लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।

  1. अल्कोहल का नियमित सेवन

डॉक्टरों का कहना है कि अल्कोहल कम मात्रा में हो या ज्यादा, उसका असर लिवर पर पड़ता है। लगातार शराब पीने से लिवर की कोशिकाएं धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। एक बार गंभीर नुकसान होने के बाद लिवर की रिकवरी मुश्किल हो सकती है।

कैसे रखें अपने लिवर को स्वस्थ?

विशेषज्ञों की सलाह है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले खान-पान में सुधार करना जरूरी है। घर का ताजा और संतुलित भोजन, हरी सब्जियां, मौसमी फल और पर्याप्त प्रोटीन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके साथ ही नियमित शारीरिक गतिविधि और वजन को नियंत्रित रखना भी काफी महत्वपूर्ण है।

अगर किसी व्यक्ति को मोटापा, डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या है, तो समय-समय पर लिवर एंजाइम टेस्ट करवाना फायदेमंद हो सकता है। इससे शुरुआती चरण में ही लिवर से जुड़ी समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।

समय रहते बदलें आदतें

डॉक्टरों का कहना है कि लिवर को अक्सर “साइलेंट ऑर्गन” कहा जाता है, क्योंकि यह लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के काम करता रहता है। ऐसे में केवल लक्षणों का इंतजार करना सही नहीं है। छोटी-छोटी लेकिन सही लाइफस्टाइल आदतें अपनाकर लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

और पढ़ें: रात को बेड के नीचे रख दें बस एक कटोरी बेकिंग सोडा! सुबह उठकर खुद महसूस करेंगे फर्क| Baking Soda Benefits

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds