मुकेश खन्ना ने कर्जा लेकर शुरू किया था शक्तिमान शो और भीष्म पितामह की जगह मिला था दूसरा रोल, ऐसे बदली किस्मत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 31 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ऐसे हुई थी शक्तिमान शो की शुरुआत और ऐसे मिला भीष्म पितामह का किरदार

दूरदर्शन पर बच्चों के फेमस शो शक्तिमान में एक सुपरहीरो और महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने अभिनेता मुकेश खन्ना को हर कोई जानता है. शक्तिमान शो के जरिए बच्चे अभिनेता मुकेश खन्ना को खूब पसंद किया करते थे। वहीं साल 1988 से लेकर 1990 तक लोकप्रिय धारावाहिक “महाभारत” में भीष्म पितामह का किरदार भी लोगों को खूब पसंद आया था. वहीं इस रोल के बाद लोग उन्हें भीष्म पितामह के नाम से पहचानने लगे थे। लेकिन क्या आपको पता है सफल अभिनेता बनने के लिए मुकेश खन्ना को कई सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा . वहीं अब सफल अभिनेता बनने के बाद भी वो अभी तक कुवारे हैं.

शक्तिमान शो के लिए माँगा था उधार

मुकेश खन्ना ने कर्जा लेकर शुरू किया था शक्तिमान शो और भीष्म पितामह की जगह मिला था दूसरा रोल, ऐसे बदली किस्मत — NEDRICK NEWS


शक्तिमान शो को शुरू करने के लिए मुकेश खन्ना ने के पास पैसे नहीं थे जिसके बाद उन्होंने इस शो के लिए अपने दोस्त से मदद मांगी और उनके दोस्त ने इस शो के लिए उन्हें 8 लाख रूपये देकर 50 परसेंट पार्टनर बनने की बात कही जो की उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आई. जिसके बाद उन्होंने ये पैसे उधार के रूप में मांगे और शो चल गया जिसके बाद उन्होंने ब्याज समेत 16 लाख अपने दोस्त को लौटा दिए और फिर उन्होंने अंबू मुरारका से मदद मांगी और अंबू मुरारका ने बिना किसी ब्याज के 75 लाख रुपए दे दिए। जिसे उन्होंने दो साल बाद वापस लौटा दिए।

मुकेश खन्ना ने कर्जा लेकर शुरू किया था शक्तिमान शो और भीष्म पितामह की जगह मिला था दूसरा रोल, ऐसे बदली किस्मत — NEDRICK NEWS

वहीं शक्तिमान के मेकिंग के दौरान कई बार ऐसा समय भी आया जब बजट की कमी के कारण मुकेश खन्ना को अपने स्टाफ से पैसे मांगकर शो की शूटिंग पूरी करनी पड़ी थी। वहीं मुकेश खन्ना ने शक्तिमान में गंगाधर के किरदार को लेकर खुलासा किया कि ये गंगाधर का लुक एक अमेरिकी कॉमेडियन जेरी लुईस से प्रेरित है. हिरन के दांतों का विचार जेरी लुईस से लिया गया था और अमेरिकन कॉमेडियन ने इस लुक को एक फिल्म ‘द फैमिली ज्वेल्स’ में कैरी किया था।

मुकेश खन्ना ने कर्जा लेकर शुरू किया था शक्तिमान शो और भीष्म पितामह की जगह मिला था दूसरा रोल, ऐसे बदली किस्मत — NEDRICK NEWS

कैसे मिला पितामह भीष्म का किरदार?

इस महाभारत शो में गुफी पेंटल शो शकुनी का किरदार निभा रहे थे और साथ ही वो इस शो के कास्टिंग डायरेक्टर्स भी थे। वहीं गुफी पेंटल ने मुकेश खन्ना को महाभारत में अर्जुन, कर्ण, कृष्ण और भीष्म में से किसी एक किरदार के लिए ऑडिशन देने के लिए बुलाया था। मुकेश खन्ना गेटअप में आए और ऑडिशन दिया। कुछ समय बाद गुफी पेंटल ने कॉल करके कहा कि बी. आर. चोपड़ा साहब चाहते हैं कि आप दुर्योधन का रोल करो। लेकिन मुकेश ने साफ इंकार कर दिया। लेकिन गुफी पेंटल उन्हें शो में कास्ट करना ही चाहते थे और उन्होंने उन्हें गुरू द्रोणाचार्य का रोल दिया और मुकेश खन्ना इस रोल के लिए राजी हो गए लेकिन शो के दौरान भीष्म पितामह का रोल निभाने वाले एक्टर विजेंद्र घाटके इस किरदार में फिट नहीं बैठे और बी आर चोपड़ा ने यह रोल मुकेश खन्ना को दे दिया। जिसके बाद उन्होंने इस शो में भीष्म पितामह का रोल किया. जो की लोगों को खूब पसंद आया

मुकेश खन्ना ने कर्जा लेकर शुरू किया था शक्तिमान शो और भीष्म पितामह की जगह मिला था दूसरा रोल, ऐसे बदली किस्मत — NEDRICK NEWS

इस वजह से नही की शादी

कई लोगों को कहना था कि अभिनेता मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था,और इस वजह से वो शादी नहीं करना चाहते. वहीं शादी नहीं करने को लेकर अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं इतना महान नहीं हूं और न ही कोई भीष्म पितामह बन सकता है। मैंने अपने निजी जीवन में भीष्म जैसा कोई संकल्प नहीं लिया, लेकिन मैं यह भी बता दूं कि मुझसे ज्यादा विवाह की संस्था को कोई नहीं मानेगा। मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं। शादी किस्मत में लिखी जाती है और मेरी किस्मत में ये नहीं है।”

मुकेश खन्ना ने कर्जा लेकर शुरू किया था शक्तिमान शो और भीष्म पितामह की जगह मिला था दूसरा रोल, ऐसे बदली किस्मत — NEDRICK NEWS

इन फिल्मों में भी किया था काम

आपको बता दें, मुकेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में ‘सौगंध’, ‘तहलका’, ‘गुड्डू’, ‘जवाब’, ‘राजा’, ‘दर्द ए दिल’, ‘पुलिसवाला गुंडा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने सीरियल के लिए अलावा ‘शक्तिमान’ नाम की फिल्म में भी काम किया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds