Irrfan Death Anniversay: इरफान खान के वो आखिरी शब्द जो उन्होंने बेटे से कहे थे…बाबिल ने इमोशनल होते हुए बताया!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 28 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इरफान खान…एक ऐसा सितारा जिसे हर कोई काफी पसंद करता था। इरफान ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए करोड़ों दिलों पर राज किया। लेकिन कैंसर जैसे भयंकर बीमारी ने उन्हें हमसे छीन लिया। बीते साल 29 अप्रैल को ये दिल तोड़ देने वाली खबर आई थीं, इरफान खान अब हमारे बीच नहीं। इरफान की मौत को अब एक साल पूरा होने जा रहा है। 

पिता से जुड़ी यादें शेयर करते हैं बाबिल

उनके करीबी और तमाम चाहने वालों के जख्म आज तक नहीं भर पाए। इरफान की पत्नी सुतापा और उनके बेटे अक्सर ही उनको याद करते रहते हैं और उनसे जुड़ी यादों को भी सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं। हाल ही में जब फिल्मफेयर 2021 में इरफान खान को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, तब उनका अवॉर्ड लेते हुए बेटे बाबिल इस कदम भावुक हो गए कि फुट फुटकर रोने लगे। बाबिल का यूं रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

अब एक इंटरव्यू में बाबिल ने फिर से इरफान खान के आखिरी वक्त को लेकर कुछ बातें बताई हैं। बाबिल ने बताया कि इरफान को उनके बोले गए आखिरी शब्द क्या थे और उस पर उन्होंने कैसा रिएक्शन दिया था?

इरफान ने कहा था- ‘मैं मरने वाला हूं’

दरअसल, इरफान की पत्नी सुतापा और बेटे बाबिल ने हाल ही में ‘फिल्म कंपेनियन’ से बातचीत की, जिसमें उन्होंने इरफान खान से जुड़ी कुछ बातें बताई। 

बाबिल ने बताया कि इरफान खान ने उनको आखिरी बार ये कहा था कि वो मरने वाला है। बाबिल ने कहा- “मैं हॉस्पिटल में था। उनकी मौत से दो तीन दिन पहले। वो होश खो रहे थे और सबसे आखिरी बात कि उन्होंने मुझे देखा और मुस्कुराते हुए बोले ‘मैं मरने जा रहा हूं’। जिसके बाद मैनें उन्हें कहा ‘नहीं, आप नहीं मर रहे हो।’ वो दोबारा मुस्कुराए और फिर सो गए।”

वहीं पत्नी सुतापा ने इस इंटरव्यू में ये कहा कि इरफान की सबसे अच्छी क्वालिटी ये थी कि वो कभी झूठ नहीं बोलते थे। वो दिखावा नहीं करते थे। चाहे वो आराज नाराज हैं या फिर प्यार कर रहे हैं। जब उनको आपसे प्यार हो तो वो आई लव यू बोल देते थे, दिखावा नहीं करते। जब तक सच में प्यार ना हो तो वो नहीं कहते थे। 

इस फिल्म में काम कर रहे बाबिल

बता दें कि न्यूरो डोक्रीन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उन्होंने इसका इलाज भी कराया, लेकिन अंत में बीमारी के आगे हार गए। अब इरफान के बेटे बाबिल भी उनके नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार है। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म के जरिए बाबिल बॉलीवुड में कदम रखेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगे। मूवी नेटफिलक्स पर रिलीज होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds