काशी मसान होली: 3 मार्च को श्मशान घाट पर मनाई जाएगी भस्म की होली, सुन्दर स्त्रियाँ करेंगी सारी रात नाच-गाना…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 01 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन पूरे भारत में अलग ही उत्साह और जश्न देखने को मिलता है. इस साल होली का ये पावन पर्व 08 मार्च 2023 को मनाया जाएगा. वैसे तो देशभर में होली रंग और गुलाल के साथ खेली जाती है, लेकिन बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में बड़े ही विचित्र तरीके से होली खेली जाती है। यहां चिता भस्म की होली होती है, जो कि ‘मसाने की होली’ नाम से प्रसिद्ध है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस परंपरा की शुरुआत भगवान शिव शंकर जी से ही मानी जाती है। रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन काशी के मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर भगवान शिव विचित्र होली खेलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं काशी की होली की विचित्र व अनूठी परंपरा के बारे में… 

कैसे शुरू हुई परंपरा ?

देश में बाकी हिस्सों को छोड़कर  काशी में होली खेलने की परंपरा सबसे अलग और विचित्र है. यहां हरिश्चंद्र घाट और मणिकर्णिमा घाट पर चिताओं के जलने और शवयात्रा का सिलसिला लगा रहता है.

काशी मसान होली: 3 मार्च को श्मशान घाट पर मनाई जाएगी भस्म की होली, सुन्दर स्त्रियाँ करेंगी सारी रात नाच-गाना... — NEDRICK NEWS

होली के दिन यहां रंगों से नहीं बल्कि चिताओं की भस्म से होली खेली जाती है. काशी में इस विचित्र होली खेलने के पीछे एक मान्यता है, कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव यहां रंग-गुलाल नहीं बल्कि चिताओं के भस्म से होली खेलते हैं.

ALSO READ: होली पर रंग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, आएंगे आपके बेहद काम!

ऐसे मनाते हैं ‘मसाने की होली’

हिंदू वेदों और शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार काशी में मसाने की होली की परंपरा की शुरुआत भगवान शिवजी से मानी जाती है. ऐसी  मान्यता है कि यहां रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव माता गौरी का गौना कराने के बाद उन्हें काशी लेकर आए थे. ऐसे में इस दिन उन्होंने अपने गणों के साथ रंग-गुलाल की होली खेली थी.

काशी मसान होली: 3 मार्च को श्मशान घाट पर मनाई जाएगी भस्म की होली, सुन्दर स्त्रियाँ करेंगी सारी रात नाच-गाना... — NEDRICK NEWS

लेकिन श्मशान में बसने वाले भूत, प्रेत, पिशाच, यक्ष गन्धर्व आदि के साथ भगवान शिव होली नहीं खेल पाए थे. कहा जाता है तब रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन भगवान शिव ने श्मशान में बसने वाले अपने प्रिय भूत-पिशाचों के साथ होली खेली थी. इसलिए रंगभरी एकादशी से लेकर पूरे 6 दिनों तक यहां होली होती है और हरिश्चंद्र घाट में महाश्मशान नाथ की आरती के बाद इसकी शुरुआत होती है. यह पर भस्म की होली खेलने की परंपरा सालों से चली आ रही है.

ALSO READ: देश की इन जगहों पर नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, वजह है बेहद हैरान करने वाली!

देश-विदेश से पहुँचते हैं बाबा के भक्त, निभाई जाती है लौकिक परंपरा

काशी की आदिकाल से चली आ रही यह परंपरा उसे अविमुक्त क्षेत्र बनाती है. जहाँ आम से लेकर खास तक, संत से लेकर सन्यासी तक चिता भस्म को विभूति मानकर माथे पर रमाए भाँग-बूटी छाने होली खेलते हैं. परंपराओं के अनुसार भगवान शिव के स्वरूप बाबा मशान नाथ की पूजा कर महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर उनके गण जलती चिताओं के बीच गुलाल की जगह चिता-भस्म की राख से होली खेलते हैं.

काशी मसान होली: 3 मार्च को श्मशान घाट पर मनाई जाएगी भस्म की होली, सुन्दर स्त्रियाँ करेंगी सारी रात नाच-गाना... — NEDRICK NEWS

हर वर्ष काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति द्वारा बाबा कीनाराम स्थल रवींद्रपुरी से बाबा मसान नाथ की परंपरागत ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाती है. लौकिक परंपरा की बात करें तो मणिकर्णिका पर जहाँ अनवरत चिताएँ जलती रहती हैं वहाँ पारम्परिक चिता भस्म की होली खेलने न केवल देश के कोने-कोने से साधक और शिव भक्त आते हैं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुँचते हैं.

ALSO READ: ‘रुद्राक्ष’ पहनने मात्र से ही ख़त्म हो जाती हैं ये समस्याएं, धारण कर गलती से भी न जाएं ऐसी जगह

होली खेले मसाने में 

‘होली खेलें मसाने में’ गीत से काशी के इस विचित्र होली को महसूस किया जा सकता है. क्योंकि, इस गीत पर भगवान भोलेनाथ की विचित्र तस्वीर पेश होती है. लोगों में आज भी श्मशान घाट पर मसाने की होली खेलने को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है.

काशी मसान होली: 3 मार्च को श्मशान घाट पर मनाई जाएगी भस्म की होली, सुन्दर स्त्रियाँ करेंगी सारी रात नाच-गाना... — NEDRICK NEWS

हर साल रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन यहां लोग धूमधाम के साथ मसाने की होली खेलते हैं. इस दिन यहां चिताओं की राख, भस्म और गुलाल से होली खेली जाती है. यही कारण है कि काशी के मसाने की होली विचित्र और अनूठी मानी जाती है. काशी की मसाने की होली इस बात का संदेश देती है कि, शव ही अंतिम सत्य है और श्मशान घाट जीवनयात्रा की थकान के बाद की अंतिम विश्रामस्थली है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds