कोरोना की चपेट में आए Sourav Ganguly, लगवा चुके थे वैक्सीन की दोनों डोज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली से जुड़ी सामने आ रही है। दरअसल, गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई। कोरोना से संक्रमित होने के बाद सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया गया।

सोमवार को गांगुली का कोरोना का टेस्ट कराया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वो पहली बार कोरोना  से संक्रमित हुए हैं, जबकि कुछ महीने पहले उनके परिवारवालों को कोरोना हुआ था। बता दें कि सौरव गांगुली को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है, जिसके बाद भी वो इस वायरस की चपेट में आ गए। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांगुली के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है, जिससे पता लगाया जा सके कि वो कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए।

सौरव गांगुली की तबीयत बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही। इस साल की शुरुआत में ही उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनकी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

गौरतलब है कि देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसारने लगा है। देश में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी सो बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं नए ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से चिंताएं बढ़ी हुई है। वैक्सीन की डोज लगवा चुके लोग भी इसकी चपेट में आ रहे है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,358 नए मामले सामने आए और 6,450 मरीज ठीक हुए। ओमीक्रोन के मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में ओमीक्रोन के केस बढ़कर 653 हो गए। देश में इस वक्त  कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 75,456 है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds