Ludhiana Court Blast का मास्टरमाइंड जर्मनी से अरेस्ट, इस संगठन से जुड़े है तार!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब के लुधियाना कोर्ट में बम विस्फोट मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, इस ब्लास्ट के मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में अरेस्ट कर लिया गया है। जसविंदर सिंह प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा हुआ था। भारत सरकार के अनुरोध पर जर्मनी पुलिस ने जसविंदर को गिरफ्तार किया। 

जसविंदर सिंह मुल्तानी पर आरोप है कि वो ISI के इशारे पर काम कर रहा था और दिल्ली-मुंबई में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। जसविंदर सिंह को SFJ संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का भी काफी करीबी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक जसविंदर सिंह को जर्मनी की पुलिस ने मोदी सरकार के अनुरोध पर इरफुर्ट इलाके से अरेस्ट किया। खालिस्तान समर्थक जसविंदर सिंह का पाकिस्तान के साथ भी करीबी संबंध है। जसविंदर पंजाब में हथियारों की तस्करी में भी शामिल रहा। वो पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है और देश में लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों को चला रहा है।

जसविंदर सिंह मुल्तानी ने सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की हत्या की साजिश रची थी। उसने इसको अंजाम देने के लिए जीवन सिंह नाम के एक व्यक्ति को हथियार भी उपलब्ध कराए थे। हालांकि, पहले ही जीवन सिंह दिल्ली पुलिस के शिकंजे में आ गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

23 दिसंबर को लुधियाना कोर्ट में एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं 6 लोग घायल भी हुए थे। साजिशकर्ता का इरादा तो बड़ा धमाका करने का था, लेकिन जब हमलावर बम को एक्टिव कर रहा था, तब ही अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds