इतनी बेचैनी क्यों है मित्र? सपा की पहली लिस्ट में 4 मुस्लिम चेहरों को टिकट मिलने पर ओपी राजभर का कटाक्ष| OP Rajbhar Akhilesh Yadav

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

OP Rajbhar Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बैठकों के दौर के बीच सपा द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। सपा ने अपनी पहली लिस्ट में कुल 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, जिनमें से 4 टिकट मुस्लिम उम्मीदवारों को दिए गए हैं। पार्टी के इस फैसले पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा है।

और पढ़ें: अब बदल जाएगा पश्चिम बंगाल का नाम! सीएम शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट ने दी मंजूरी| West Bengal new name

ओपी राजभर का कटाक्ष: ‘इतनी बेचैनी क्यों है मित्र?’ OP Rajbhar Akhilesh Yadav

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव की रणनीति पर सवाल उठाए। राजभर के अनुसार, एक तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अभी चल ही रही है और अंतिम फैसला भी नहीं हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सपा ने इतनी जल्दबाजी दिखाते हुए उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए।

राजभर ने तंज कसते हुए लिखा, “इतनी बेचैनी क्यों है मित्र?” उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी को अपने पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगने और बंटवारे का डर सता रहा है। सपा प्रमुख पर चुटकी लेते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने अभी सिर्फ पांच सीटों पर ही टिकट घोषित किए हैं, लेकिन उनके इस कदम से पूरी 403 विधानसभा सीटों वाली घबराहट साफ झलक रही है।

सपा की पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट?

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गई पहली सूची में पश्चिमी यूपी की सीटों पर खास फोकस दिखा है, जहां पांच में से चार सीटों पर मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया गया है:

  • बेहट (सहारनपुर): उमर अली खान
  • सहारनपुर: आशु मलिक
  • कैराना: नाहिद हसन
  • अमरोहा: महबूब अली
  • ललितपुर: ज्योति लोधी

अखिलेश यादव का पक्ष: 26 सीटों पर चर्चा पूरी, ‘पीडीए प्रत्याशी’ का दिया फॉर्मूला

दूसरी तरफ, गठबंधन और सीटों के तालमेल को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना पक्ष साफ किया है। अखिलेश यादव के मुताबिक, कांग्रेस की टीम की तरफ से प्राथमिकता के आधार पर जो सूची भेजी गई थी, उनमें से 26 सीटों पर दोनों दलों के बीच बातचीत पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सपा ने कांग्रेस से अन्य संभावित सीटों की सूची भी मांगी है, ताकि दोनों दल आपस में बैठकर यह आकलन कर सकें कि किस सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार जीत हासिल करने की सबसे मजबूत स्थिति में है।

सपा प्रमुख का यह भी कहना है कि उनकी कोशिश है कि शीर्ष नेताओं की बैठक के दौरान सभी सीटों पर उम्मीदवारों को अलग-अलग दलों (कांग्रेस या सपा) के बजाय ‘इंडिया गठबंधन’ के साझा उम्मीदवार के रूप में देखा जाए। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से यह सुझाव भी दिया गया है कि चुनावी मैदान में उम्मीदवारों को ‘पीडीए प्रत्याशी’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के तौर पर पेश करना गठबंधन के लिए सबसे सकारात्मक कदम साबित हो सकता है।

और पढ़ें: चुनाव हारते ही गांवों में फिर छाया अंधेरा! नतीजों के कुछ ही घंटों बाद उतारी गईं 50 रोड लाइटें| Piplu panchayat election news

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds