चीन और वियतनाम का खेल बिगाड़ने की तैयारी में भारत! 1 फरवरी के बजट में 115 से ज्यादा कच्चे माल पर घट सकती है इंपोर्ट ड्यूटी| Import duty cut budget

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Import duty cut budget: केंद्र सरकार ने आगामी आम बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं और इसके साथ ही देश के उद्योग जगत की उम्मीदें भी परवान चढ़ने लगी हैं। वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच सरकार चाहती है कि भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर न सिर्फ मजबूत बने, बल्कि दुनिया के बाजारों में मजबूती से मुकाबला भी कर सके। इसी मकसद से आगामी बजट में 115 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग इनपुट्स यानी कच्चे माल और इंटरमीडिएट गुड्स पर इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) में कटौती का बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

और पढ़ें: Nvidia विवाद में बड़ा खुलासा: एलिस हुआंग सिर्फ चेहरा थी, असली मास्टरमाइंड निकला चीनी नागरिक ली मिंग! Nvidia Chip Controversy

किन चीजों पर घट सकती है ड्यूटी? Import duty cut budget

आर्थिक गलियारों से मिल रही खबरों के मुताबिक, सरकार ने ऐसे इंटरमीडिएट गुड्स की एक विस्तृत सूची तैयार की है, जिन पर आयात शुल्क में 1 से 3 प्रतिशत तक की कमी की जा सकती है। माना जा रहा है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले वित्तीय वर्ष 2028 के बजट में इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, इस सूची में केमिकल्स, ऑटो पार्ट्स, पॉलिएस्टर फाइबर के अलावा टेक्सटाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा बनाने में काम आने वाले एपीआई (API) और इंजीनियरिंग गुड्स के निर्माण से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। फिलहाल इन वस्तुओं पर 2.5 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक ड्यूटी वसूली जाती है।

आखिर सरकार को क्यों पड़ी इस बदलाव की जरूरत?

वित्त मंत्रालय इस समय अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों से मिले सुझावों का बारीकी से अध्ययन कर रहा है, जिस पर जल्द ही अंतिम मुहर लग सकती है। इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य भारत की व्यापार और औद्योगिक नीतियों को ग्लोबल सप्लाई चेन के साथ बेहतर तरीके से जोड़ना है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार ने मई 2020 में 20 लाख करोड़ रुपये का ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान शुरू किया था। इसका लक्ष्य घरेलू उत्पादन बढ़ाना, आयात पर निर्भरता कम करना और छोटे उद्योगों को सहारा देना था। लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि घरेलू उत्पादन में उम्मीद के मुताबिक तेजी नहीं आ सकी, जबकि कच्चे माल पर ऊंचे आयात शुल्क की वजह से देश में सामान बनाने की लागत काफी बढ़ गई।

चीन और वियतनाम से पिछड़ रहा था भारतीय सामान

हाल ही में ‘फाउंडेशन फॉर इकनॉमिक डेवलपमेंट’ की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए थे। इसके मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग इनपुट्स पर भारत का औसत टैरिफ 6.8 प्रतिशत है, जो चीन (3.3 प्रतिशत) के मुकाबले दोगुना और वियतनाम (1.8 प्रतिशत) के मुकाबले लगभग चार गुना ज्यादा है। यही ऊंचा टैरिफ भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजार में कमजोर बनाता है।

आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग गुड्स और एपेरल (कपड़ों) का बाजार करीब 10.5 ट्रिलियन डॉलर का है। इसमें भारत की हिस्सेदारी महज 1 से 3 प्रतिशत है, जबकि वियतनाम 3 से 6 प्रतिशत हिस्सेदारी पर काबिज है। इन सेक्टर्स में भारतीय उत्पाद चीन और वियतनाम की तुलना में 5 से 15 प्रतिशत तक महंगे पड़ते हैं, और इस कीमत के अंतर में 60 से 77 प्रतिशत हिस्सा केवल कच्चे माल की ऊंची लागत का होता है।

सरकारी अधिकारी का मानना है कि मौजूदा वैश्विक हालात में निर्यात करना पहले ही चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में जैसा कि सरकार ने पिछले बजट में भी कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाकर किया था इस बार भी चुनिंदा इंटरमीडिएट गुड्स पर शुल्क घटाने से भारतीय उत्पादों की लागत कम होगी और वे दुनिया भर के बाजारों में फिर से प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।

और पढ़ें: अब ब्रिटेन पर मंडरा रहा बड़ा संकट! सरकार ने नागरिकों को दी 3 दिन का राशन, कैश और टॉर्च जमा रखने की सलाह| UK national emergency news

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds