Anil Kapoor and Sridevi movies list: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों का नाम लिया जाए और अनिल कपूर-श्रीदेवी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता! अक्सर लोगों को लगता है कि दोनों ने साथ में 5 या 10 फिल्में ही की होंगी, लेकिन असल में इस सुपरहिट जोड़ी ने कैमियो मिलाकर पूरे 15 प्रोजेक्ट्स में स्क्रीन शेयर की है। और सबसे दिलचस्प बात? इनकी एक ऐसी फिल्म भी थी, जो भारत से ज्यादा विदेश में सुपरहिट साबित हुई! चलिए आज के इस वीडियो में जानते हैं कि आखिर कौन-सी थी वो फिल्म और क्या है इनकी सभी फिल्मों का पूरा सफर?
Karma – 1986
साल 1986 में आई सुभाष घई की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म ‘कर्मा’ से इस जोड़ी का सफर शुरू हुआ। हालांकि इसमें श्रीदेवी की जोड़ी जैकी श्रॉफ के साथ थी, लेकिन अनिल कपूर भी लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ‘सुपरहिट’ साबित हुई।
Mr. India – 1987
1987 में आई ‘मिस्टर इंडिया’ ने तो इतिहास ही रच दिया। बतौर लीड जोड़ी यह उनकी सबसे आइकॉनिक साइंस-फिक्शन फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ‘ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर रही।
Ram-Avtar – 1988
1988 में दोनों सनी देओल के साथ रोमांटिक ड्रामा ‘राम-अवतार’ में नजर आए। Love Triangle वाली यह फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप’ रही।
Sone Pe Suhaaga – 1988
इसी साल आई मल्टीस्टारर मसाला फिल्म ‘सोने पे सुहागा’—इस फिल्म में भी दोनों ने साथ काम किया, हालांकि इसमें श्रीदेवी जितेंद्र के अपोजिट थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ‘एवरेज’ (Average) कारोबार किया।
Joshilaay – 1989
1989 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जोशीले’ इसमें भी ये दोनों सितारे मुख्य कलाकारों का हिस्सा थे, जहाँ श्रीदेवी सनी देओल के साथ नजर आईं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ‘औसत’ (Average) से ‘फ्लॉप’ की केटगीरी में रही।
Lamhe – 1991
अब बात करते हैं 1991 की उस खास फिल्म की, जिसका इशारा हमने शुरुआत में दिया था—यश चोपड़ा की क्लासिक फिल्म ‘लम्हे’। इसमें श्रीदेवी ने माँ और बेटी का डबल रोल निभाया था। अपनी बोल्ड कहानी की वजह से यह फिल्म भारत में तो एवरेज रही, लेकिन विदेशों—खासकर यूके और यूरोप में इसने जबरदस्त कमाई की और सुपरहिट साबित हुई।
Heer Ranjha – 1992
1992 में दोनों ने मशहूर प्रेम कहानी ‘हीर रांझा’ को पर्दे पर जिया, लेकिन यह क्लासिक लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप’ साबित हुई।
Gurudev – 1993
1993 में रिलीज हुई ‘गुरुदेव’ में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर भी लीड रोल में थे। लंबे समय तक अटकी रहने के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘एवरेज’ ही रह गई।
Roop Ki Rani Choron Ka Raja – 1993
इसी साल बोनी कपूर की बड़े बजट की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ रिलीज हुई। अपने दौर की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप’ रही।
Laadla – 1994
1994 में आई ‘लाडला’ के साथ इस जोड़ी ने आखिरकार फ्लॉप और एवरेज के बाद फिर से फैंस का दिल जीत लिया। पहले दुश्मन और फिर जीवनसाथी बनने की इस फैमिली ड्रामा कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘सुपरहिट’ साबित हुई।
Mr. Bechara – 1996
1996 की रोमांटिक कॉमेडी ‘मिस्टर बेचारा’ में दोनों के साथ नागार्जुन भी थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘डिजास्टर’ (Disaster) साबित हुई।
Judaai – 1997
साल 1997 में आई ‘जुदाई’ बतौर लीड जोड़ी इनकी आखिरी फिल्म थी। उर्मिला मातोंडकर के साथ इस तिकड़ी ने कमाल कर दिखाया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘सुपरहिट’ रही।
कुछ फिल्मों में दोनों सितारों ने किया कैमियो
इन 12 फिल्मों के अलावा कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जहाँ दोनों ने कैमियो या स्पेशल अपीयरेंस के जरिए स्क्रीन शेयर की। 1986 की फिल्म ‘जांबाज’ में अनिल कपूर लीड रोल में थे, जबकि श्रीदेवी ने एक छोटे से कैमियो और गाने ‘हर किसी को नहीं मिलता’ से सबका दिल जीत लिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘सेमी-हिट’ (Semi-Hit) रही थी।
1992 में बच्चों के लिए बनी फैंटेसी फिल्म ‘आसमान से गिरा’ में अनिल कपूर (Anil Kapoor ) और श्रीदेवी दोनों ने ही स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस दिया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ‘फ्लॉप’ रही।
और आखिर में, साल 2013 में भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर बनी फिल्म ‘बॉम्बे टॉकीज’ के टाइटल सॉन्ग ‘अपना बॉम्बे टॉकीज’ में दोनों ने स्पेशल कैमियो किया था। यह एंथोलॉजी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘एवरेज’ रही थी।
तो , ये था अनिल कपूर (Anil Kapoor) और श्रीदेवी की 15 फिल्मों का पूरा सफर—जिसमें ब्लॉकबस्टर भी हैं, फ्लॉप भी हैं और ‘लम्हे’ जैसी कल्ट क्लासिक भी। इनमें से आपकी सबसे पसंदीदा फिल्म कौन-सी है? कमेंट में जरूर बताएं!












































