Nvidia विवाद में बड़ा खुलासा: एलिस हुआंग सिर्फ चेहरा थी, असली मास्टरमाइंड निकला चीनी नागरिक ली मिंग! Nvidia Chip Controversy

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Nvidia Chip Controversy: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के कथित रिश्ते से शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े अंतरराष्ट्रीय जासूसी और चिप तस्करी के मामले में तब्दील होता दिख रहा है। अब तक इस पूरी कहानी के केंद्र में एलिस हुआंग का नाम था, लेकिन अब पर्दे के पीछे से इस पूरे खेल को चलाने वाले असली मास्टरमाइंड का चेहरा सामने आ गया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक सनसनीखेज रिपोर्ट के मुताबिक, 52 वर्षीय चीनी नागरिक ली मिंग ही वह शख्स है जो एलिस हुआंग को कंट्रोल कर रहा था। आरोप है कि ली मिंग ने कंपनियों का एक ऐसा जाल बिछाया, जिसके जरिए अमेरिकी पाबंदियों को धता बताते हुए Nvidia के उन्नत AI चिप्स गुपचुप तरीके से चीन पहुंचाए जा रहे थे।

कौन है ली मिंग, जो जमानत पर रहकर चला रहा था पूरा नेटवर्क? Nvidia Chip Controversy

52 साल का ली मिंग फिलहाल सिंगापुर में धोखाधड़ी के आरोपों के तहत जमानत पर बाहर है। फरवरी 2025 में सिंगापुर के अभियोजकों ने उस पर गलत जानकारी देकर Nvidia चिप वाले सर्वर खरीदने और उन्हें अवैध तरीके से दूसरी जगह भेजने का केस दर्ज किया था। आरोप है कि ली ने अपनी कंपनी ‘लक्सुरिएट योर लाइफ’ के नाम पर ये सर्वर यह कहकर खरीदे कि इनका इस्तेमाल सिंगापुर में होगा, लेकिन इन्हें पहले मलेशिया भेजा गया और वहां से किसी गुप्त ठिकाने के जरिए चीन तक पहुंचाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, ली मिंग सिंगापुर की कंपनी ‘मेगास्पीड’ के बड़े फैसलों में भी सीधे तौर पर शामिल था।

एलिस हुआंग और पति कांग वेई के साथ मिलकर बिछाया कंपनियों का जाल

ली मिंग का एलिस हुआंग और उनके पति कांग वेई के साथ पुराना कारोबारी रिश्ता रहा है। साल 2021 में एलिस और कांग ने ‘सेंचुरी लॉन्गटेंग’ नाम से एक क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी की नींव रखी थी। जनवरी 2023 में सामने आई एक तस्वीर में ली मिंग को इसी कंपनी का स्ट्रैटेजिक अधिकारी बताया गया था। जब अमेरिका ने चीन को एडवांस्ड सेमीकंडक्टर बेचने पर सख्त पाबंदी लगाई, तो इन तीनों ने मिलकर दक्षिण-पूर्व एशिया में साझेदारों का एक नेटवर्क तैयार करना शुरू किया ताकि चीनी टेक कंपनियों की जरूरत पूरी की जा सके।

मेगास्पीड के जरिए हासिल की Nvidia के चिप्स की प्राथमिकता

इस पूरे खेल में सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड सबसे अहम कड़ी साबित हुई, जिसकी मैनेजिंग डायरेक्टर खुद एलिस हुआंग थीं। इस कंपनी ने पहले एक चीनी गेमिंग कंपनी की सिंगापुर इकाई खरीदी और उसका नाम बदलकर मेगास्पीड रखा। इसके बाद Nvidia को यह भरोसा दिलाया गया कि चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा उसकी मुख्य ग्राहक है। इसी आधार पर नवंबर 2023 में मेगास्पीड को Nvidia के ‘क्लाउड पार्टनर प्रोग्राम’ में जगह मिल गई, जिससे उसे नए और शक्तिशाली चिप्स खरीदने में प्राथमिकता मिलने लगी। आरोप है कि मलेशिया के रास्ते कुछ सर्वर शंघाई की कंपनी ‘सेंचुरी लिटोंग’ को भी भेजे गए, जिसमें सेंचुरी लॉन्गटेंग की बड़ी हिस्सेदारी थी।

कांग वेई का 9 अरब डॉलर का डेटा सेंटर साम्राज्य और जेनसन की पेशी

इस नेटवर्क में एलिस के पति कांग वेई की भूमिका भी बेहद बड़ी है। जहां एलिस चिप्स जुटाने में लगी थीं, वहीं कांग चीन में सरकारी मदद से बड़े डेटा सेंटर बना रहे थे। साल 2021 से 2024 के बीच उनके नेटवर्क में 9 अरब डॉलर से ज्यादा के निवेश सामने आए। दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद की आंच Nvidia के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग तक भी पहुंची, जिन्होंने 12 नवंबर को अपने पद और बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल सीएफओ कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है, हालांकि बोर्ड को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने का अंदेशा नहीं है। अब 1 दिसंबर को जेनसन हुआंग अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में पेश होकर इस पूरे मामले पर जवाब देंगे।

 

 

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds