देसी AI स्टार्टअप Sarvam का बड़ा धमाका! Google Gemini Flash-Lite को दे रहा बराबर की टक्कर| Sarvam AI new model

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Sarvam AI new model: भारत के अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप्स में शुमार Sarvam ने अपने 105 बिलियन पैरामीटर वाले ओपन-वेट एआई मॉडल का नया और पहले से कहीं ज्यादा दमदार वर्जन बाजार में उतार दिया है। कंपनी के को-फाउंडर प्रत्यूष कुमार ने इस लॉन्च की जानकारी देते हुए यह भी साफ किया कि अगले कुछ हफ्तों के भीतर कंपनी कई और नए एआई मॉडल्स पेश करने जा रही है।

यह बड़ा ऐलान ऐसे वक्त में आया है जब टेक जगत में कुछ लोग यह आरोप लगा रहे थे कि Sarvam अपने खुद के मॉडल विकसित करने के बजाय सिर्फ ‘टोकन फैक्ट्री’ के जरिए इंफरेंस सेवाओं पर ध्यान दे रहा है। प्रत्यूष कुमार ने न सिर्फ इन आलोचनाओं को सिरे से खारिज किया, बल्कि नए मॉडल की क्षमताओं और सरकारी सब्सिडी से जुड़े भ्रम पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

और पढ़ें: पहले माइक्रोसॉफ्ट और अब ऐप्पल के सिस्टम ने दिया धोखा! आधी रात को ठप हुए Apple Music, App Store और iCloud| Apple services down news

नए Sarvam-105B-1711 मॉडल में क्या है खास? Sarvam AI new model

कंपनी का नया मॉडल Sarvam-105B-1711 पिछले वर्जन के मुकाबले रीजनिंग, टूल-कॉलिंग और भारतीय भाषाओं को समझने के मामले में काफी बेहतर है। Sarvam का दावा है कि उनकी आंतरिक बेंचमार्क टेस्टिंग में इस मॉडल ने दिग्गज टेक कंपनी गूगल के Gemini 3.5 Flash-Lite के बराबर प्रदर्शन किया है।

तकनीकी स्तर पर भी इसमें बड़े सुधार किए गए हैं:

  • दोगुनी रफ्तार और कम खर्च: सिंगल एनवीडिया (Nvidia) जीपीयू पर इसकी टोकन जेनरेशन स्पीड दोगुनी हो गई है। वहीं, ब्लेंडेड इंफरेंस की कीमत को दो-तिहाई घटाकर मात्र 75 रुपये प्रति मिलियन टोकन कर दिया गया है।
  • बड़ी कॉन्टेक्स्ट विंडो: इसकी कॉन्टेक्स्ट विंडो को बढ़ाकर 1,60,000 टोकन कर दिया गया है, जिससे यह मॉडल एक ही बार में बेहद लंबे दस्तावेजों और लंबी बातचीत को आसानी से प्रोसेस कर सकता है।

एक ट्रिलियन पैरामीटर वाले मॉडल पर भी चल रहा काम

प्रत्यूष कुमार ने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि अगले दो हफ्तों में विजन, स्पीच और एज एआई (Edge AI) से जुड़े कई नए मॉडल जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, Sarvam भारत में एक ट्रिलियन से ज्यादा पैरामीटर वाला एक विशाल फाउंडेशनल मॉडल तैयार करने पर भी काम कर रहा है, जो कोडिंग, साइबर सुरक्षा और साइंटिफिक रिसर्च जैसे जटिल कार्यों को अंजाम दे सकेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में रोजाना लाखों टोकन की खपत होती है, जिसका बड़ा हिस्सा अभी विदेशों से आता है इसे देश में ही तैयार करने के लिए स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बेहद जरूरी है।

सरकारी सब्सिडी पर प्रत्यूष कुमार की दो-टूक सफाई

‘इंडियाएआई मिशन’ के तहत मिलने वाली सरकारी मदद को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रत्यूष ने स्पष्ट किया कि सरकार Sarvam को कोई सीधा पैसा नहीं दे रही है। दरअसल, इस योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा करीब 20 स्टार्टअप्स को मॉडल ट्रेन करने के लिए क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स के जीपीयू इस्तेमाल पर 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। Sarvam ने इसी छूट की मदद से अपना शुरुआती 105B मॉडल ट्रेन किया था, जिसे फरवरी में ओपन-सोर्स कर दिया गया था। उन्होंने साफ किया कि कंपनी की मौजूदा कमर्शियल सेवाएं पूरी तरह निजी तौर पर खरीदे गए जीपीयू पर चल रही हैं।

बेहद किफायती दरें और नए सब्सक्रिप्शन प्लान

Sarvam की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नए मॉडल का इस्तेमाल बेहद सस्ता रखा गया है। डेवलपर्स और कंपनियों को प्रति 10 लाख इनपुट टोकन के लिए केवल 10 रुपये, कैश्ड इनपुट टोकन के लिए 25 पैसे और आउटपुट टोकन के लिए 25 रुपये (GST अलग से) देने होंगे। नए वेरिफाइड यूजर्स को साइन-अप करने पर 100 रुपये के मुफ्त क्रेडिट और बिना किसी मासिक बाध्यता के ‘Pay as you go’ का विकल्प भी मिल रहा है। इसके साथ ही स्टार्टअप्स और बड़े उद्यमों की जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने तीन मासिक प्लान भी पेश किए हैं Pro प्लान (9,999 रुपये/माह), Growth प्लान (49,999 रुपये/माह) और Business प्लान (1,99,999 रुपये/माह)।

और पढ़ें: भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में नौकरियों की बहार, अगले 3 साल में मिलेंगी 1 लाख से ज्यादा जॉब्स| Semiconductor jobs in India

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds