अमेरिकी अदालत में चीन की दिग्गज टेक कंपनी हुआवेई को बड़ा झटका: ट्रेड सीक्रेट चुराने और बैंक धोखाधड़ी मामलों में दोषी करार

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Huawei US court verdict: दुनिया की दिग्गज चीनी टेलीकॉम और टेक कंपनी ‘हुआवेई टेक्नोलॉजीज’ (Huawei Technologies) की मुश्किलें अमेरिका में काफी बढ़ गई हैं। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित एक संघीय अदालत ने मंगलवार को हुआवेई को व्यापार से जुड़ी गोपनीय जानकारियां (ट्रेड सीक्रेट्स) चुराने की साजिश रचने और बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने समेत कुल 12 में से 10 गंभीर आरोपों में दोषी करार दिया है। हालांकि, इस कानूनी लड़ाई में कंपनी को एक बड़ी राहत भी मिली है अदालत ने हुआवेई को संगठित आपराधिक गतिविधियों (रैकेटियरिंग) की साजिश और न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने के सबसे संगीन आरोपों से बरी कर दिया है।

और पढ़ें: चीन और वियतनाम का खेल बिगाड़ने की तैयारी में भारत! 1 फरवरी के बजट में 115 से ज्यादा कच्चे माल पर घट सकती है इंपोर्ट ड्यूटी| Import duty cut budget

ईरान और उत्तर कोरिया में कारोबार करने से जुड़े हैं गंभीर आरोप| Huawei US court verdict

अभियोजन पक्ष ने हुआवेई पर यह भी आरोप लगाया था कि वह अपने प्रतिस्पर्धियों और कारोबारी साझेदारों की बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) तथा तकनीकी सीक्रेट्स हासिल करने के लिए गैरकानूनी तरीके अपनाती रही है। इस तरह के आरोप आमतौर पर संगठित अपराध और ड्रग्स से जुड़े मामलों में लगाए जाते हैं।

अदालत ने जिन 10 आरोपों में कंपनी को दोषी पाया है, उनमें ईरान और उत्तर कोरिया जैसे उन देशों में गुपचुप तरीके से कारोबार करना भी शामिल है, जिन पर अमेरिका ने सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं। आरोप है कि कंपनी ने अपनी इन गैरकानूनी गतिविधियों पर पर्दा डालने के लिए अमेरिकी सरकारी अधिकारियों और बैंकों को गुमराह किया व गलत जानकारियां दीं। गौरतलब है कि इस पूरे मुकदमे में किसी व्यक्ति विशेष को आरोपी नहीं बनाया गया था, लेकिन अगले साल सितंबर में जब सजा का ऐलान होगा, तो हुआवेई पर अरबों डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है।

अमेरिकी अधिकारियों का सख्त रुख: ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं’

फैसले के बाद ब्रुकलिन के अमेरिकी अटॉर्नी जोसेफ नोसेला जूनियर ने एक बयान में कहा कि हुआवेई दशकों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालती रही है, अमेरिकी व्यापार की ईमानदारी का उल्लंघन करती रही है और कानूनों को लागू करने में अड़चनें पैदा करती रही है। वहीं, अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति या बड़ी से बड़ी कंपनी कानून से ऊपर नहीं है।

हुआवेई करेगी फैसले के खिलाफ अपील, चीन ने लगाया ‘आर्थिक दबंगई’ का आरोप

दूसरी तरफ, हुआवेई के वकीलों ने इस फैसले को आंशिक जीत बताया है। कंपनी के वकील ब्रायन हेबरलिग ने कहा कि संगठित अपराध की साजिश रचने के आरोप से बरी होना सरकार के उस दावे को पूरी तरह खारिज करता है कि कंपनी में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फैला है और उसकी कार्य संस्कृति चोरी व झूठ पर टिकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी जांचकर्ताओं ने कंपनी के दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों में से कुछ लोगों की इक्का-दुक्का गलतियों को जोड़कर एक बड़ी साजिश की झूठी कहानी गढ़ी। हेबरलिग ने साफ किया कि कंपनी दोषी ठहराए जाने वाले फैसलों के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेगी।

कंपनी ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उसने हमेशा कारोबार में ईमानदारी और नैतिकता का पालन किया है और वह अपने ग्राहकों व साझेदारों को निर्बाध सेवाएं देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वहीं, इस पूरे मामले पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिका ‘आर्थिक दबंगई’ दिखा रहा है और चीनी कंपनियों को दबाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का बेजा इस्तेमाल कर रहा है।

और पढ़ें: पहलगाम हमले से पहले चीन की जासूसी? 26 पर्यटकों की हत्या से ठीक पहले चीनी सैटेलाइट्स ने 37 बार बदले थे रास्ते| Pahalgam Attack China Connection

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds