बजट के दूसरे दिन ही 3 रुपए लीटर महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए एक साल में कितने बढ़े दूध के दाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 03 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अमूल कंपनी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम

1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया गया और इस बजट में मिडिल क्लास के टैक्स में छूट देने की घोषणा की गयी. वहीं टैक्स में छूट मिलने के बाद जहाँ मिडिल क्लास के लोग खुश थे. वहीं ये खुशी 2 दिन में ही खत्म हो गयी. क्योंकि 3 फरवरी से दूध महंगा हो गया. गुजरात बेस्ड कंपनी अमूल ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं और अब ‘अमूल दूध के लिए आम आदमी को 3 रुपए प्रति लीटर अधिक चुकाने होंगे.

Also Read- ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने वाले ASI का खुलासा, 15 दिनों में पांच बार कर चुका था मंत्री को मारने की साजिश.

जानिए अब किस रेट पर मिलेगा दूध

‘अमूल दूध लेने वाले लोगों को अब 3 रुपए प्रति लीटर अधिक चुकाने होंगे। वहीँ अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल मैजिक की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी। अमूल ने जारी एक बयान में कहा कि दूध के रेट 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं, जो 3 फरवरी से प्रभावी होंगे।

एक साल में कितनी बार बढ़ी दूध की कीमत

एक साल में अमूल ने 8 रुपए प्रति लीटर तक दूध के रेट बढ़ाए हैं। अमूल ने अक्टूबर, 2022 में दूध के रेट 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए थे। वहीँ इस बढ़ी हुई कीमत के 4 महीने बाद अमूल ने दूसरी बार रेट बढ़ाए हैं। वहीं जहाँ दिसंबर, 2022 में मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए थे। अमूल ने रेट बढ़ाने के पीछे तर्क दिया कि प्रॉडक्शन कॉस्ट बढ़ने से ऐसा करना पड़ा है। वहीं कंपनी ने कहा कि एक साल के अंदर जानवरों के चारे में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लिहाजा रेट बढ़ाना पड़ा हैं। यानी किसान भी अब अमूल को 8-9 प्रतिशत अधिक रेट पर दूध मुहैया करा रहे हैं।

सांची और सौरभ भी बढ़ा चुकी है रेट

महीनेभर पहले मध्य प्रदेश बेस्ड सांची और सौरभ कंपनी ने भी दूध के रेट बढ़ाए थे। दोनों ने 2-2 रुपए प्रति लीटर दूध के रेट बढ़ा दिए थे। वहीं अब जहां मिडिल क्लास के लोगों को टैक्स में मोदी सरकार ने राहत दी है तो वहीं दूध के दाम बढने से मिडिल क्लास के लोगों को दूध के लिए अब थोडा ज्यादा खर्चा करना होगा.

Also Read- Budget 2023 : जानिए बजट में वित्तमंत्री ने किस सेक्टर को क्या दिया तोहफा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds