कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाइए तैयार! दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरा तापमान, शनिवार को बेहद खराब होगी हवा| Delhi Cold Wave Temperature Drop

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Delhi Cold Wave Temperature Drop: राजधानी दिल्ली में सर्दी ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस सीजन में यह पहली बार है जब रात का तापमान 10 डिग्री के निशान से नीचे आया है, जो सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री कम रहा। इससे ठीक एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पारे में आई इस अचानक गिरावट के चलते अब दिल्लीवालों को सुबह और रात के समय अच्छी-खासी ठिठुरन महसूस होने लगी है।

और पढ़ें: जानें कौन हैं तिरुपति बालाजीमें 200 करोड़ के 121 किलो सोना दान करने वाले कारोबारी वर्धमान जैन| Vardhman Jain Tirupati Gold Donation

दिल्ली के कई इलाकों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा| Delhi Cold Wave Temperature Drop

सिर्फ सफदरजंग ही नहीं, बल्कि राजधानी के अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर तेज हो गया है। गुरुवार को लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, पूसा में 9.1 डिग्री और पालम में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिन के समय अच्छी धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था। मौसम के इस मिजाज से साफ है कि सुबह और रात में कंपकंपी बढ़ रही है, जबकि दोपहर के वक्त मौसम अभी भी सुहावना और सामान्य बना हुआ है।

वीकेंड पर छाई रहेगी धुंध, दिसंबर की शुरुआत में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं, वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को कई जगहों पर मध्यम स्तर की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में किसी बड़े उलटफेर के आसार नहीं हैं, लेकिन दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही दिन का अधिकतम तापमान भी गिरकर 23 डिग्री तक आ सकता है।

ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार, शनिवार को बिगड़ेंगे हालात

सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिल्ली की हवा भी जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 224 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शुक्रवार सुबह भी हवा की गुणवत्ता खराब ही बनी रही। वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ने चेतावनी दी है कि शनिवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और बिगड़कर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच सकता है। ऐसे में गिरते तापमान के साथ प्रदूषित हवा लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है।

गुरुग्राम-मानेसर में प्रदूषण रोकने के लिए AI कैमरों का पहरा

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए गुरुग्राम और मानेसर में भी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खुले में कचरा फेंकने और कूड़ा जलाने वालों पर नजर रखने के लिए 20 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा इलाके में 150 नए सर्विलांस कैमरे लगाने की भी तैयारी है। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 40 हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।

और पढ़ें: उनके पास सत्ता हो सकती है, पर हमारे पास संविधान है… नागपुर रैली में उमड़ी भीड़ पर अभिजीत दिपके का तंज| Abhijeet Dipke Nagpur Rally

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds