उनके पास सत्ता हो सकती है, पर हमारे पास संविधान है… नागपुर रैली में उमड़ी भीड़ पर अभिजीत दिपके का तंज| Abhijeet Dipke Nagpur Rally

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Abhijeet Dipke Nagpur Rally: संविधान दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस रैली में उमड़े जनसैलाब की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए विरोधियों पर तीखा तंज कसा है। भीड़ की फोटो पोस्ट कर दिपके ने सवालिया लहजे में लिखा, “सीजेपी कहां है?” वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि धन्यवाद नागपुर! उनके पास भले ही सत्ता हो, लेकिन हमारे पास संविधान की ताकत है। कार्यक्रम के दौरान दिपके ने जहां केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं विपक्ष की कार्यशैली को लेकर भी उनकी नाराजगी साफ नजर आई।

अभिजीत दिपके ने स्पष्ट किया कि सीजेपी का मकसद कोई नई राजनीतिक पार्टी खड़ा करना नहीं है, बल्कि यह संगठन देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

और पढ़ें: 2027 की जंग से पहले अखिलेश का बड़ा मास्टरकार्ड: 25 लाख नौकरी, हर महीने 5000 भत्ता और 5 रुपये में खाना| Samajwadi Party Manifesto 2027

पीएम मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना, कहा- पूरे देश का नारा हो ‘जय भीम’| Abhijeet Dipke Nagpur Rally

रैली को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी दलों ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को सिर्फ एक खास समुदाय तक ही सीमित कर दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि बाबासाहेब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता थे। दिपके ने जोर देकर कहा कि ‘जय भीम’ का नारा पूरे देश का नारा होना चाहिए।


केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर से की। उन्होंने कहा कि 1970 के दशक में भी किसी पर तानाशाही का भूत सवार हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा सरकार पर संवैधानिक और सरकारी संस्थाओं पर कथित कब्जा जमाने तथा चुनिंदा उद्योगपतियों के साथ करीबी रिश्ते रखने के गंभीर आरोप भी लगाए।

रैली से पहले दीक्षाभूमि पहुंचे दिपके, बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

नागपुर के संविधान चौक पर आयोजित इस रैली की शुरुआत करने से पहले अभिजीत दिपके और कार्यक्रम के सह-संयोजक आशुतोष रांका ऐतिहासिक दीक्षाभूमि पहुंचे। वहां डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दिपके ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संविधान दिवस देश के हर नागरिक के लिए बेहद पवित्र दिन है। इसी दिन बाबासाहेब ने हमें वह संविधान सौंपा था, जिसकी बदौलत आज हमारा देश चल रहा है और तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस खास दिन की शुरुआत दीक्षाभूमि में बाबासाहेब को नमन करके ही करना चाहते थे। गौरतलब है कि नागपुर स्थित दीक्षाभूमि एक प्रमुख बौद्ध स्मारक और तीर्थस्थल है, जिसे 14 अक्टूबर 1956 को डॉ. आंबेडकर और उनके लाखों अनुयायियों द्वारा बौद्ध धर्म अपनाने की याद में बनाया गया है।

‘चीटिंग करता है…’ डायलॉग के साथ प्रकाश राज का सरकार पर तंज

सीजेपी की इस ‘सेव डेमोक्रेसी’ रैली में मशहूर अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए और उन्होंने संविधान की सुरक्षा, युवाओं की समस्याओं और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के अधिकारों पर खुलकर अपनी बात रखी। प्रकाश राज ने अपने चर्चित फिल्मी डायलॉग ‘चीटिंग करता है’ के साथ भाषण की शुरुआत की और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को रोकने की चाहे जितनी कोशिशें कर ली जाएं, लोग अपनी बात रखना जारी रखेंगे और आवाज जितनी दबाई जाएगी, उतनी ही बुलंदी से उठेगी। नागपुर में रैली आयोजित करने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने दो टूक कहा कि नागपुर भारत का हिस्सा है, पाकिस्तान में नहीं।

और पढ़ें: लखनऊ में दिखी सपा की खास केमिस्ट्री: अखिलेश ने आजम खान को खुद अपनी कार से छोड़ा एयरपोर्ट| Akhilesh Yadav Azam Khan

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds