Trending

PM मोदी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर "मैं और मेरी मां" वीडियो स्टोरी में बताई भावुक करने वाली अपनी कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 11 Mar 2023, 12:00 AM

PM मोदी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मां हीराबेन को समर्पित किया गया एक सेक्शन 

पिछले साल 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की माँ हीराबा (mother hira ba) का निधन हो गया था. जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह माइक्रोसाइट (microsite) लॉन्च की गई है। वहीं इसमें हीराबा के जीवन से जुड़ी बातें, उनके फोटो-वीडियो और उनकी सीखों को शामिल किया गया है।  पीएम की माँ को समर्पित इस माइक्रोसाइट में हीराबा की पब्लिक लाइफ, देश की यादों में हीराबा, हीराबा के निधन पर दुनियाभर के नेताओं के शोकसंदेश और मातृत्व को सेलिब्रेट करने के लिए टेम्पलेट दिया गया है साथ ही ये विडियो भी शेयर किया गया है. 

Also Read-इटली की पीएम ने करी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, जानिए ऐसा क्या कहा जिसे सुनकर मुस्कुराने लगे पीएम.

‘मैं और मां’ नाम से वीडियो

इस माइक्रोसाइट की शुरुआत में एक वीडियो है, जिसमें अपनी मां के लिए पीएम मोदी (PM modi) के दिल की बातों को खूबसूरत तरीके से पेश किया गया है.  इस वीडियो में कहानी के तौर पर पीएम मोदी के बचपन से लेकर उनकी मां के निधन तक का वक्त दिखाया गया है.  वीडियो के आखिर में पीएम मोदी के शब्दों को आवाज दी गई है . इसमें कहा गया, ‘पूज्य मां, आज आप नहीं रहे, फिर भी आपके दिए संस्कार मेरे मनो-मस्तिष्क पर आपके दो हाथों की तरह फैले हैं, जो मुझे शक्ति, शिक्षा देते हैं. नमन करना, माथे पर तिलक लगाना, मिठाई खिलाना, हाथ थामना, दीया जलाना, चरणस्पर्श करके मेरी अंगुलियों के छोर से आपकी ऊर्जा का मेरी नस-नस तक पहुंचना, ये चंद स्मृतियां मेरे और आपके बीच का अब नया पुल हैं मां,  तुमसे मिलने का ये नया सेतु है मां, अब इसी पर टहला करूंगा। जब कभी जीवन में संघर्ष या हर्ष मिले, आगे कहीं भी रहूंगा, आपकी कमी हमेशा रहेगी.’

PM मोदी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर "मैं और मेरी मां" वीडियो स्टोरी में बताई भावुक करने वाली अपनी कहानी — Nedrick News

माइक्रोसाइट में 4 सब-सेक्शन

इस माइक्रोसाइट में चार सेक्शन बनाए गए हैं, इसमें पहला है लाइफ इन पब्लिक डोमेन, जिसमें हीराबा के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी फोटो-वीडियो, उनकी कही बातें और उनसे जुड़ा आर्टवर्क शामिल है। दूसरा सेक्शन है नेशन रिमेंबर्स, जिसमें उनके निधन की टेलीविजन कवरेज, प्रिंट और डिजिटल कवरेज, ट्विटर और नमो ऐप पर आए शोक संदेश व श्रद्धांजलि शामिल हैं.

तीसरे सेक्शन में शोक संदेशों को किया गया शामिल 

इसका तीसरा सेक्शन है वर्ल्ड लीडर्स कंडोल, इसमें हीराबा के निधन पर दुनियाभर के नेताओं की तरफ से आए शोक संदेशों को शामिल किया गया है. आखिरी सेक्शन है सेलिब्रेट मदरहुड, जिसमें पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीरों के चार टेम्पलेट दिए हैं. लोगों के पास ऑप्शन होगा कि वे इनमें से कोई एक तस्वीर चुनकर उसमें अपना संदेश लिखकर उसे पोस्ट कर सकते हैं, जिसे इस वेबसाइट पर दिखाया जाएगा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds