शराब नीति घोटाले से तेलंगाना के सीएम की बेटी के. कविता का क्या है कनेक्शन, ईडी करेगी पूछताछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 09 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शराब नीति घोटाले में तेलंगाना के CM की बेटी का नाम भी हुआ शामिल

दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. वहीं इस मामले में दिल्ली की कोर्ट ने उन्हें 10 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा था और इस समय सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं अब इस मामले में तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao) की बेटी के. कविता (K. Kavita) का नाम भी सामने आया है जिसके बाद अब उनसे भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी. 

Also Read-नई दिल्ली में एक तेज रफ्तार थार ने खेली खून की होली, हादसे में दो लोगों की मौत और आठ लोग हुए घायल.

जानिए कैसे KCR की बेटी पर नाम हुआ शामिल 

जानकरी के अनुसार.  शराब नीति में कथित घोटाले  में जाँच कर रही ईडी की चार्जशीत में तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ( K.Chandrashekar Rao) की बेटी के. कविता (K. Kavita) का नाम है और ये नाम हैदराबाद के काराबोरी अरुण रामचंद्रन पिल्लई की वजह से शामिल हुआ. दार्सल, इस मामले में ईडी ने हैदराबाद के काराबोरी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को गिरफ्तार किया था और कारोबारी पिल्लई ने ईडी को पूछताछ की गयी और इस पूछताछ में उसने कई सारे खुलासे किए.

शराब नीति घोटाले से तेलंगाना के सीएम की बेटी के. कविता का क्या है कनेक्शन, ईडी करेगी पूछताछ — NEDRICK NEWS

कारोबारी पिल्लई ने किया पूछताछ में खुलासा 

ईडी द्वारा कारोबारी पिल्लई से की गयी पूछताछ में उसने खुलासा किया कि तेलंगाना की एमएलसी के. कविता और आम आदमी पार्टी के बीच एक सौदा हुआ था और सी सौदे के तहत 100 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है और इससे कविता की कंपनी इंडोस्पिरिट्स को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली थी. इसी के साथ पिल्लई ने बताया था कि वो कविता की कंपनी इंडोस्पिरिट्स को रिप्रेजेंट करता था और उनका पार्टनर था. उसने ये भी बताया था कि पार्टनर बनने के जरिए इन्वेस्टमेंट की व्यवस्था भी उसने ही की थी. वहीं पिल्लई ने बताया था कि वो कविता की कंपनी इंडोस्पिरिट्स को रिप्रेजेंट करता था और उनका पार्टनर था. उसने ये भी बताया था कि पार्टनर बनने के जरिए इन्वेस्टमेंट की व्यवस्था भी उसने ही की थी. वहीं उसने ये भी खुलासा किया कि ओबेरॉय मेडेंस में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें उसके अलावा कविता, विजय नायर और दिनेश आरोड़ा भी मौजूद थे. इस मीटिंग में दी गई वसूली पर चर्चा की गई थी. जिसके बाद अब शराब घोटाले में पूछताछ कर रही ईडी की चार्जशीट में तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ( K.Chandrashekar Rao) की बेटी के. कविता (K. Kavita) का नाम शामिल हो गया है. 

ईडी ने भेजा समन 

दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने सीएम केसीआर की बेटी के कविता को समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी कविता से दिल्ली शराब घोटाले मामले में 9 मार्च को पूछताछ कर सकती है। इस पूरे मामले पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी सीबीआई पहले ही दिसंबर के महीने में कविता से सवाल-जवाब कर चुकी है.

Also Read- इस वजह से तमिलनाडु बना बिहारी मजदूरों के लिए परेशानी वाला राज्य, राज्य छोड़ने पर मजबूर हुए मजदूर.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds