Best Summer Holiday Destinations: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ज्यादातर लोग पहाड़ों की तरफ निकल पड़ते हैं। कोई शिमला जाना चाहता है तो कोई मनाली या मसूरी। लेकिन पिछले कुछ सालों में मशहूर हिल स्टेशन इतने ज्यादा भीड़भाड़ वाले हो गए हैं कि वहां सुकून ढूंढना मुश्किल हो गया है। लंबा ट्रैफिक, महंगे होटल, हर जगह भीड़ और शोर-शराबा कई बार पूरे ट्रिप का मजा खराब कर देता है।
ऐसे में अब लोग ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां मौसम ठंडा हो, प्राकृतिक खूबसूरती भरपूर हो और सबसे जरूरी बात शांति मिले। भारत में आज भी कई ऐसी अनदेखी और कम भीड़ वाली जगहें मौजूद हैं, जो गर्मियों में शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकती हैं। यहां आप परिवार, दोस्तों या अकेले भी सुकून के कुछ दिन बिता सकते हैं।
और पढ़ें: नॉर्थ इंडिया में Top 10 Destination Wedding Places 2026: बजट से लक्ज़री गाइड
कनाताल: शांत पहाड़ और खूबसूरत कैंपिंग| Best Summer Holiday Destinations
कनाताल भी उन हिल स्टेशनों में शामिल है, जहां अभी भी ज्यादा भीड़ नहीं पहुंची है। यहां का शांत माहौल और साफ मौसम लोगों को काफी पसंद आता है। यहां मौजूद सुरकंडा देवी मंदिर धार्मिक महत्व रखता है, जबकि कौड़िया जंगल ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा पास में मौजूद टिहरी झील में बोटिंग का आनंद भी लिया जा सकता है। रात में कैंपिंग और खुले आसमान के नीचे तारों को देखना यहां के सबसे यादगार अनुभवों में शामिल है।
शांगढ़: हिमाचल का शांत और अनछुआ गांव
शांगढ़ हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली में बसा एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है। अभी यह जगह ज्यादा टूरिस्ट्स की नजर में नहीं आई है, इसलिए यहां आज भी शांति और साफ-सफाई बनी हुई है। हरे मैदान, देवदार के घने जंगल और ताजी हवा इस जगह को खास बनाते हैं। यहां से Great Himalayan National Park भी काफी करीब है, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला हुआ है। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ शांत दिन बिताना चाहते हैं, तो यह जगह बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
हाफलोंग: कम बजट में खूबसूरत ट्रिप
हाफलोंग असम का एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। यहां की नीली पहाड़ियां, हरियाली और झीलें लोगों को अपनी ओर खींचती हैं। यह जगह खासकर उन लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है, जो कम बजट में शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं। यहां ट्रैकिंग, बोटिंग और नेचर वॉक जैसी कई एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है। हाफलोंग झील और पनिमुर वॉटरफॉल यहां के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं।
गर्मियों में अगर आप भीड़ और शोर से दूर कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं, तो ये जगहें आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं।
चोपटा: पहाड़ों के बीच मिनी स्विट्जरलैंड जैसा एहसास
चोपटा उत्तराखंड की बेहद खूबसूरत और शांत जगहों में गिना जाता है। इसे “मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया” भी कहा जाता है। यहां की हरी-भरी वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं गर्मियों में राहत देने का काम करती हैं। यह जगह ट्रैकिंग और कैंपिंग पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक भी शुरू होता है। सुबह का सूर्योदय और रात का तारों भरा आसमान यहां आने वालों को अलग ही अनुभव देता है।
तवांग: हिमालय की असली खूबसूरती
तवांग अरुणाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। यहां के बर्फीले पहाड़, शांत मठ और साफ झीलें हर किसी को आकर्षित करती हैं। यहां का Tawang Monastery भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ माना जाता है। इसके अलावा सेला पास और नुरानंग वॉटरफॉल जैसी जगहें सफर को और खास बना देती हैं। तवांग का शांत वातावरण मानसिक सुकून देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है।
और पढ़ें: Jaipur Photoshoot Tips: जयपुर में फोटोशूट से पहले जान लें ये सीक्रेट, वरना ‘रॉयल’ लुक रह जाएगा अधूरा



























