Kerala Election: मेट्रो मैन थामेंगे 'कमल': जानिए कौन हैं ई श्रीधनर, क्यों इन्हें इस नाम से जाना जाता है?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 18 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 18 Feb 2021, 12:00 AM

कुछ ही महीनों बाद देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसमें पश्चिम बंगाल के साथ तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम शामिल है। इस राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां अभी से एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। चुनाव से पहले इन राज्यों में नए नेताओं की एंट्री और तमाम नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। 

21 फरवरी को बीजेपी में होंगे शामिल

बात फिलहाल केरल चुनाव की करते हैं। केरल में होने वाले चुनाव से पहले मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन ‘कमल’ का दामन थामने जा रहे हैं। बीजेपी की ओर से बताया गया कि 21 फरवरी को वो पार्टी की विजय यात्रा के दौरान बीजेपी में शामिल होंगे। आपको जानकारी के लिए यहां बता दें कि केरल बीजेपी चीफ के सुरेंद्रन के नेतृत्व में बीजेपी 21 फरवरी से विजय यात्रा निकाल रही है। इस दौरान मेट्रो मैन ई श्रीधरन पार्टी का हिस्सा बनेंगे

कौन हैं ई श्रीधरन?

कोलकाता से लेकर दिल्ली, कोच्चि मेट्रो तक, ई श्रीधरन को इनमें अहम योगदान देने के लिए जाना जाता है। इसी वजह से इनकी पहचान मेट्रो मैन के नाम से भी होती है। इसके लिए उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सिर्फ यही नहीं ईश्रीधरन को फ्रांस सरकार की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2005 में फ्रांस सरकार ने उनको अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा अमेरिका की टाइम मैग्जीन इनको एशिया हीरो का टाइटल दे चुकी है।

12 जून 1932 को केरल के पलक्कड़ में ई श्रीधरन का जन्म हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पलक्कड़ के बेसल इवैंजेलिकल मिशन हॉयर सेकेंडरी स्कूल से हुई। फिर इन्होंने पालघाट के विक्टोरिया कॉलेज से अपनी आगे पढ़ाई की। आंध्र प्रदेश से ई श्रीधरन ने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 

ई श्रीधनर अपनी सेवाएं दिल्ली के साथ साथ कोच्चि और लखनऊ मेट्रो में दे चुके हैं। वो लखनऊ मेट्रो के मुख्य सलाहकार थे। फरवरी 2024 तक के लिए इन्हें लखनऊ मेट्रो का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। 2019 में ई श्रीधनर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। वो फिलहाल रिटायर हो चुके हैं। अब जल्द ही ई श्रीधनर राजनीतिक करियर की भी शुरुआत करने जा रहे हैं।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds