Hollywood की वो 5 बेहद ही डरावनी फिल्में, जो हॉरर फिल्मों के दीवानों को नहीं करनी चाहिए मिस!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 22 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कई लोगों को हॉरर फिल्में देखना काफी पसंद होता है, क्योंकि ऐसी फिल्में रोमांच, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होती हैं। तो वहीं कुछ लोग जिनको हॉरर फिल्मों से काफी डर लगता है। वैसे हॉरर मूवी देखने का अलग ही मजा होता है। ये सबसे अलग फिल्में होती हैं। आज हम ऐसी 5 हॉरर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखना एक चैलेंज जैसा होगा। इन फिल्मों को अकेले में देखने की भूल नहीं करनी चाहिए। 

Conjuring 

लिस्ट में पहला नाम है कॉन्ज्यूरिंग का। ये फिल्म साल 2013 में आई थीं। कॉन्ज्यूरिंग को सबसे डरावनी फिल्मों में से एक माना जाता है। मूवी में ये दिखाया गया कि फॉर्म हाउस में एक फैमिली रहने आती है। यहां उन्हें कुछ डरावनी आत्माएं दिखाई देने लगती हैं। ये मूवी हॉरर से भरपूर है। अगर आपको डरावनी फिल्में देखना पसंद हैं, तो इसे भूलकर भी मिस ना करें। लेकिन हां, कमजोर दिल वाले फिल्म अकेले में तो बिलकुल ही ना देखें। 

Anabelle 

लिस्ट में दूसरा नाम है एनाबेल का। मूवी सच्ची घटना पर आधारित बताई जाती है। इसमें ये दिखाया गया है कि एक डॉल जो कि दिखने में तो बेहद ही सिंपल ही है, जब उसके अंदर बुरी आत्मा का प्रवेश होता है, तो फिर क्या होता है। हॉरर फिल्म के दीवाने ये फिल्म भी जरूर देखें।

Orphan 

लिस्ट में अगला नाम है ऑर्फन का। ये मूवी 2009 में आई थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि एक कपल अपनी बेटी को खो देता है। इसके बाद वो एक बच्ची को गोद लेने का फैसला करता है। बच्ची की उम्र 9 साल होती हैं। लेकिन बच्ची दिखने में जितनी मासूम सी लगती है, उतनी होती नहीं। फिर आगे मूवी में जो घटनाएं घटती हैं, वो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। 

The Ring 

2002 में आई The Ring भी सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। ये एक अमेरिकी मूवी है, जिसकी कहानी एक टेप पर आधारित है। जो भी इस टेप को देखना है, उसकी मौत 7 दिनों के अंदर हो जाती है। फिल्म में कई डरावने सीन हैं। 

The Evil Dead

ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज के बाद इसकी खूब तारीफ हुई। इसकी कहानी एक शैतानी किताब की शैतानी आत्माों पर बेस्ड है। इस किताब को घने जंगलों में छिप दिया जाता है। फिर एक पांच दोस्तों की टोली गलती से किताब खोल देती है। आगे क्या होता है, ये जानने के लिए आपको मूवी देखने पड़ेगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds