जब सलमान के गुस्से का शिकार हो गए थे रणबीर, सबके सामने खाया था जोरदार तमाचा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 02 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रणबीर भले ही एक स्टार किड हो लेकिन फिर भी अपनी एक्टिंग और टैलेंट के बदौलत उन्होनें बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है. रणबीर ने कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाएं है, जिससे उन्होनें हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. फीमेल फैन तो उनके पीछे मानो पागल है. सावरिया से अपने करियर की शुरूआत करने वाले रणबीर ने ‘बर्फी’, ‘रॉकस्टार’, ‘राजनीति’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और संजू जैसी कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी है.

रणबीर जहां एक ओर अपनी फिल्मों के लिए चर्चाओं में बने रहते है तो दूसरी ओर एक और चीज है जिसको लेकर वो काफी सुर्खियां बटोरती है और वो है उनके रिलेशनशिप. रणबीर बॉलीवुड के दिल फेंक आशिकों में से एक मानें जाते हैं. उन्होनें सोनम, दीपिका, कैटरीना जैसी कई मशहूर अभिनेत्रियों को डेट किया है. हाल ही रणबीर और आलिया के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सुर्खियों में हैं.

रणबीर और सलमान की दुश्मनी के बारे में तो हर कोई जानता ही है. माना जाता है कि सलमान रणबीर को कुछ खास पंसद नहीं करते है और इसके पीछे की वजह कैटरीना कैफ है. खबरों के मुताबिक ये कहा जाता है कि रणबीर की वजह से ही कैटरीना और सलमान का ब्रेकअप हुआ था. दोनों का कई बार आमना-सामना भी हुआ है लेकिन कभी भी दोनों के बीच की कड़वाहट खत्म नहीं हुई. एक बार तो रणबीर सलमान के गुस्से का शिकार भी चुके है, जिस वक्त सलमान ने उन्हें सरेआम जोरदार थप्पड़ तक जड़ दिया था.

दरअसल, ये घटना उस समय की है जब सावरिया एक्टर को बॉलीवुड में कुछ खास पहचान नहीं मिली थी. रणबीर तब बस एक स्टारकिड के तौर पर जाने जाते थे. मुंबई के वीआईपी क्लब में रणबीर और सलमान के बीच हाथापाईं हुई थी. बताया जाता है कि सलमान उस समय अपने दोस्त संजय दत्त के साथ वहां पर अपनी फिल्म की सक्सेस पार्टी करने के लिए आए थे, जिस वक्त रणबीर भी वहां पहुंच गए. जिसके बाद दोनों स्टार के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी और फिर सलमान अपने आपे को खो बैठै और गुस्से में रणबीर को सबसे सामने तमाचा मार दिया. जिसके बाद रणबीर कपूर वहां से चले जाते है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जाता है कि अपने बेटे की इस हरकत के लिए सलमान के पिता सलीम खान ने रणबीर कपूर और ऋषि कपूर से माफी भी मांगी थी. जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच सुलह हुई थी. लेकिन आज के समय में भी इन दोनों स्टार के बीच सब कुछ ठीक नहीं लगता है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds